चाचौड़ा के कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह
चाचौड़ा के कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंहSudha Choubey - RE

अमित शाह द्वारा कमलनाथ को भ्रष्ट और दिग्विजय को बंटाधार कहने पर लक्ष्मण सिंह ने जताई आपत्ति

बीते दिन भोपाल दौरे पर आए अमित शाह ने कमलनाथ और दिग्गविजय सिंह पर हमला बोला। अब उनके बयान पर को लेकर चाचौड़ा के कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने आपत्ति जताई है।

हाइलाइट्स-

  • अमित शाह के बयान पर लक्ष्मण सिंह ने जताई आपत्ति।

  • अमित शाह ने कमलनाथ और दिग्विजय पर बोला था हमला।

  • कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सवाल किया।

भोपाल, मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश में होने वाले चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियां इसकी तैयारियों में लगे हुए हैं। जैसे-जैसे चुनाव के दिन करीब आ रहें हैं, वैसे-वैसे ही राजनीतिक पार्टियों के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। बता दें, बिते दिन अमित शाह भोपाल दौरे पर आए थे, इस दौरान अमित शाह ने कमलनाथ और दिग्गविजय सिंह पर हमला बोला। अब उनके बयान पर को लेकर चाचौड़ा के कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह (Laxman Singh) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सवाल किया है।

विधायक लक्ष्मण सिंह ने कही यह बात:

विधायक लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि, "अमित शाह जी बार बार कमलनाथज़ी को "भ्रष्ट नाथ"और दिग्विजय सिंह जी को "बंटाधार"कहते हैं। माननीय ग्रह मंत्रीजी,कमलनाथजी पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है और दिग्विजय सिंहजी के नेतृत्व में दो बार भाजपा हारी है तो बंटाधार कहां से हो गए?"

कांतिलाल भूरिया ने कही यह बात:

वहीं, अमित शाह के कांग्रेस से 50 साल का हिसाब मांगने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के सीनियर विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने जवाब दिया है। कांतिलाल भूरिया ने कहा कि, अमित शाह को यह नहीं मालूम है, उनको बोलना किसने सिखाया, कांग्रेस ने स्कूल खोले, उस क्षेत्र में कॉलेज खोले कई सुविधाएं दीं। अस्पताल, कॉलेज यह सब किसकी देन है, कांग्रेस की देन है, जिस स्कूल में वो (अमित शाह) पढे़ हैं। पता नहीं उन्होंने कॉलेज देखा या नहीं देखा? जितने बड़े बड़े उद्योग बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां, भाखड़ा नांगल जैसे बांध, बड़ी-बड़ी नदियाें पर बांध किसने बनाए कांग्रेस ने बनाए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com