श्रद्धेय हस्तीमल के निधन पर नेताओं ने जताया दुःख
श्रद्धेय हस्तीमल के निधन पर नेताओं ने जताया दुःखSocial Media

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, श्रद्धेय हस्तीमल के निधन पर नेताओं ने जताया दुःख

भोपाल, मध्यप्रदेश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, श्रद्धेय हस्तीमल हिरन का निधन हो गया है, हस्तीमल हिरन के निधन पर कई नेताओं ने दुख जताया है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। हाल ही में एक ओर दुखद खबर सामने आई है, मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, श्रद्धेय हस्तीमल हिरन का निधन हो गया है। हस्तीमल हिरन के निधन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने दुख जताया है और ट्वीट कर ये बात कही है।

श्रद्धेय हस्तीमल के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया दुःख-

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा है कि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, श्रद्धेय हस्तीमल जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए जीवन का हर क्षण समर्पित कर देने वाले कर्मयोगी ने देहदान कर इस नश्वर शरीर को भी मानवता की सेवा के लिए अर्पित कर दिया।। ॐ शांति।।

नरोत्तम मिश्रा ने जताया दुःख

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा है कि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कर्मयोगी प्रचारक श्रद्धेय हस्तीमल हिरन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। आजीवन त्याग व तपस्वी जीवन के माध्यम से अनगिनत राष्ट्रसेवकों को प्रेरित करते रहे हस्तीमल जी ने निधन के पश्चात भी देहदान कर मानवता की सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है, उनकी पुण्य स्मृति को सादर नमन करता हूं।

वीडी शर्मा ने किया ट्वीट-

भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने ट्वीट कर लिखा है कि, RSS के वरिष्ठ प्रचारक श्रद्धेय हस्तीमल जी के देवलोकगमन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। जीवन पर्यंत राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित कर्मयोगी हस्तीमल जी के देहदान का संकल्प समाज के लिए प्रेरणादायी है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

बता दें, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के निमंत्रित सदस्य, ज्येष्ठ प्रचारक हस्तीमल हिरण का शनिवार को प्रातः निधन हो गया है। हस्तीमल हिरण 77 वर्ष के थे। वो कुछ समय से अस्वस्थ थे। ज्येष्ठ प्रचारक हस्तीमल हिरण का मुख्यालय उदयपुर था। उन्होंने उदयपुर स्थित संघ कार्यालय केशव निकुंज में अंतिम सांस ली। अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर शाम 5 बजे तक शिवाजी नगर स्थित संघ कार्यालय केशव निकुंज में रखा गया है। इसके पश्चात देहदान के निमित्त उनकी पार्थिव देह को रवीन्द्र नाथ टैगोर आयुर्विज्ञान महाविद्यालय उदयपुर ले जाया जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com