Ganesh Chaturthi 2023
Ganesh Chaturthi 2023Priyanka Yadav-RE

"गणपति बप्पा मोरया" नेताओं ने Ganesh Chaturthi के पावन पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Ganesh Chaturthi 2023: 19 सितंबर 2023 को रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान श्रीगणेश का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इस पावन पर्व की मध्यप्रदेश के नेताओं ने ट्वीट कर हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

Ganesh Chaturthi 2023: आज यानि 19 सितंबर 2023 को रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान श्रीगणेश का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इसी दिन से दस दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव की शुरुआत भी होती है, 19 सितंबर से शुरू होकर गणेश उत्सव का यह पर्व 30 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन समाप्त होगा। श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की मध्यप्रदेश के नेताओं ने ट्वीट कर हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

श्री गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएँ:

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट कर लिखा-ॐ गंग गणपतये नमो नमः समस्त प्रदेशवासियों को श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। विघ्नहर्ता, मंगलमूर्ति भगवान श्री गणेश सभी को सुख, समृद्धि तथा आरोग्यता प्रदान करें, उनकी कृपा और आशीर्वाद की वर्षा सभी पर होती रहे, मेरी यही प्रार्थना है।

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ समस्त प्रदेशवासियों को श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

CM शिवराज

मंत्री सारंग ने किया ट्वीट:

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने ट्वीट कर लिखा- विघ्नेश्वराय वरदाय सुरप्रियाय लम्बोदराय सकलाय जगद्धितायं। नागाननाय श्रुतियज्ञविभूषिताय गौरीसुताय गणनाथ नमो नमस्ते॥ समस्त देशवासियों को श्री #गणेश_चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं, सिद्धिविनायक, विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी की कृपा हम सभी पर बनी रहे।

सभी देशवासियों को श्रीगणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान विघ्नहर्ता, प्रथम पूज्य श्री गणेश जी सबका मंगल करें।

वीडी शर्मा

गणेश_चतुर्थी की आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं: कमल पटेल

इस अवसर पर मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने ट्वीट कर लिखा- वक्रतुंड महाकाय, सूर्य कोटी समप्रभ! निर्विघ्नं कुरु मे देव शुभ कार्येषु सर्वदा!! #गणेश_चतुर्थी की आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! विघ्नहर्ता श्री गणेश जी का आशीर्वाद सभी किसान भाईयों पर बना रहे, सभी सुखी हों सबका कल्याण हो, यही प्रार्थना है।

सभी देशवासियों को गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। इस पावन अवसर पर बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता विघ्नहर्ता गणपति भगवान से आपके सुखी, सफल और आरोग्य जीवन की मंगलकामना करता हूँ।

पीसी शर्मा

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com