भारतीय तटरक्षक दिवस
भारतीय तटरक्षक दिवसSocial Media

भारतीय तटरक्षक दिवस के अवसर पर सीएम समेत नेताओ ने दी शुभकामनाएं

मध्यप्रदेश: आज भारतीय तटरक्षक दिवस यानी इंडियन कोस्ट गार्ड डे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज समेत अन्य नेताओ ने ट्वीट कर वीर जवानो को नमन किया हैं।

मध्यप्रदेश। आज भारतीय तटरक्षक दिवस यानी इंडियन कोस्ट गार्ड डे है। हर साल 1 फरवरी को भारतीय तटरक्षक दिवस मनाया जाता है। भारतीय तटरक्षक एक बहु-मिशन संगठन है। यह एक सशस्त्र बल है जो समुद्र समुद्री हितो की रक्षा करता है। आज इंडियन कोस्ट गार्ड डे पर नाद्याप्रदेश के सीएम शिवराज के समेत अन्य नेताओ ने भी भारत के वीर सपूतों के त्याग और समर्पण को याद करते हुए नमन किया और बधाई दी है।

मुख्यमंत्री चौहान ने किया ट्वीट :

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर भारतीय तटरक्षक दिवस पर भारत के वीर सपूतों को बधाई देते हुए लिखा- ।। वयम् रक्षाम: ।। देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपने प्राणों की बाजी लगाने वाले वीर सपूतों को #IndianCoastGuardDay की हार्दिक बधाई! आगे सीएम शिवराज ने भारत के वीर जवानो पर गर्व जताते हुए लिखा कि- "मां भारती की समुद्री क्षेत्रों की सुरक्षा को अभेद्य बनाने वाले जवानों पर इस माटी के कण-कण को सर्वदा गर्व रहेगा"

मध्यप्रदेश गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी बधाई :

भारतीय तटरक्षक दिवस पर सेवा व सुरक्षा के लिए समर्पित देश के वीर- जवानो को बधाई दते हुए ट्वीट कर कहा- "राष्ट्र की सेवा व सुरक्षा में समर्पित तटरक्षक बल के समस्त वीर जवानों को भारतीय तटरक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। देश की समुद्री सीमाओं को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए आपकी कर्मठता व सजगता पर हम सभी देशवासियों को गर्व है।#IndianCoastGuardDay"

वीडी शर्मा ने दी शुभकामनाएं:

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इंडियन कोस्ट गार्ड डे का अवसर पर समुद्री सीमाओं के प्रहरियों को नमन करते हुए लिखा- "भारतीय तटरक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत की समुद्री सीमाओं के सजग प्रहरियों के शौर्य एवं साहस को सादर नमन"

मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया ट्वीट :

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश ने ट्वीट कर समुद्र के रक्षकों को बढ़ी देते हुए लिखा- ‘वयम् रक्षाम:’ देश की सेवा में समर्पित सभी वीर जवानों को भारतीय तटरक्षक स्थापना दिवस की अनंत बधाई। #IndianCoastGuardDay

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com