विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की बधाई
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की बधाईPriyanka Yadav-RE

World Press Freedom Day: नेताओं ने समस्त पत्रकार बंधुओं को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई

World Press Freedom Day 2023 : आज विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस है, इस मौके पर मध्यप्रदेश के नेताओं ने सभी मीडियाकर्मी साथियों को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।

World Press Freedom Day 2023 : आज विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस है, हर साल 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।इस मौके पर मध्यप्रदेश के नेताओं ने स्वतन्त्र पत्रकारिता के बिना सफल लोकतंत्र की कल्पना ठीक वैसी ही है जैसे जल बगैर जीवन, विकट परिस्थिति में अपने दायित्वों का निर्वाह करने वाले लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ कहे जाने वाले सभी मीडियाकर्मी साथियों को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर दी बधाई :

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा-समस्त पत्रकार बंधुओं को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई! प्रेस की स्वतंत्रता के कारण ही राष्ट्र की संप्रभुता बनती है। समर्थ राष्ट्र निर्माण के पवित्र कार्य में मीडिया को सदैव सहभागी बने रहना चाहिए। आप भी अनवरत प्रयास करते रहें। शुभकामनाएँ!

अपने कर्तव्य को पूरी निष्ठा से निभाते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले, जनसरोकार की पत्रकारिता के पैरोकार सभी पत्रकार साथियों को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं!

मुख्यमंत्री

प्रेस स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं: मंत्री सारंग

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने ट्वीट कर लिखा- पत्रकारिता समाज का दर्पण एवं लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है! निष्पक्ष, पारदर्शी एवं मानवीय मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र और समाज के सजग प्रहरी के रूप में सक्रिय मीडिया जगत से जुड़े समस्त पत्रकार बंधुओं को प्रेस स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

लोकतंत्र के सजग प्रहरी के रूप में देश व समाज कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रेस के सभी साथियों को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं I

वीडी शर्मा

सभी मीडिया के बंधुओं कर्मियों को प्रेस स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं: पीसी शर्मा

कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने ट्वीट कर लिखा- लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रेस की स्वतंत्रता बहुत ही महत्वपूर्ण है सभी मीडिया के बंधुओं कर्मियों को प्रेस स्वतंत्रता दिवस की अनंत शुभकामनाएं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co