पं. केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन
पं. केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन Social Media

वरिष्ठ भाजपा नेता पं. केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर मध्यप्रदेश के नेताओं ने व्यक्त किया शोक

भोपाल, मध्यप्रदेश। रविवार की सुबह पं. केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन हो गया है! इनके निधन पर मध्यप्रदेश के नेताओं ने ट्वीट कर दुःख जताया है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व राज्यपाल पं. केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन हो गया है। रविवार की सुबह पं. केशरी नाथ त्रिपाठी ने घर पर ही अंतिम सांस ली। उनके निधन पर मध्यप्रदेश के नेताओं ने ट्वीट कर दुःख जताया है।

पं. केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर गृहमंत्री ने जताया दुख-

पं. केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शोक व्यक्त किया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर कहा- वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व राज्यपाल पं. केशरी नाथ त्रिपाठी जी के निधन का समाचार दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और शोकाकुल परिजन को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति

वीडी शर्मा ने किया ट्वीट :

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने ट्वीट कर लिखा है कि, उत्तर प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ नेता एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल श्री केशरी नाथ त्रिपाठी जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।

मंत्री सारंग ने किया ट्वीट

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने ट्वीट कर लिखा है कि, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व राज्यपाल पं. केशरी नाथ त्रिपाठी जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकमय परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

बीमार चल रहे थे UP विधानसभा के पूर्व स्पीकर:

उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष के साथ ही पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल रहे केशरी नाथ ने 88 साल की आयु में प्रयागराज में अंतिम सांस ली। बीते कुछ समय से उनकी तबीयत बिगड़ी हुई थी। उनके निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी शोक व्यक्त किया है।

पं. केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन
बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन, नेताओं ने जताया शोक

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com