Live in Relationship Murder Cases
Live in Relationship Murder CasesSyed Dabeer Hussain - RE

Live in Relationship Murder Cases: जीने के लिए बनाया रिश्ता मौत की वजह बन गया

Raj Express Story: दिल्ली मुंबई जैसे बड़े महानगरों से अब लिव इन रिलेशनशिप का चलन हिंदी राज्य जैसे मध्यप्रदेश के महानगर तक पहुंच गया हैऔर अब इस तरह के रिलेशनशिप की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

Live in Relationship Murder Cases: देश में लिव-इन पार्टनर की हत्या के मामले तेजी से बढ़ी हैं पहले राजधानी दिल्ली में श्रद्धा वाल्कर हत्या कांड काफी चर्चा में आया था। इसके बाद मानों लिव इन रिलेशनशिप में रहकर हत्या करना चलन में आ गया। मध्यप्रदेश में इस तरह के कई मामले सामने आये जिसमें साथ रह रहे प्रेमी जोड़े ने या तो गुस्से में या किसी शक के चलते इन घटनाओं को अंजाम दिया है। दिल्ली मुंबई जैसे बड़े महानगरों से अब लिव इन रिलेशनशिप का चलन हिंदी राज्य जैसे मध्यप्रदेश के महानगर तक पहुंच गया है। और अब इस तरह के रिलेशनशिप की संख्या तेजी से बढ़ रही है लेकिन इस रिलेशनशिप में विश्वास की कमी के चलते साथ जीने मरने की कसम खाने वाले एक दूसरे की जिंदगियां खत्म कर रहे है। मध्यप्रदेश में पिछले दिनों में लिव-इन रिलेशन में रहने वाले कपल्स में झगड़ा हुआ और बात हत्या तक पहुंच गई।

राष्‍ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के अनुसार, मध्यप्रदेश में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की संख्या 2947 दर्ज की गई है इसमें 35 महिलाओं की हत्या की गई है। इन हत्याओं में रेप की घटनाएं भी शामिल है। हत्या के आरोपियों में लिव-इन रिलेशन में रहने वाले पार्टनर भी नामजद हुए है। इसी तरह छत्तीसगढ़ में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध के प्रकरण 1093 दर्ज हुए इनमें कुल 8 हत्या और रेप के केस शामिल है। दूसरी ओर देश भर में 2021 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 4,28,278 मामले दर्ज किए गए, जो विगत वर्ष 2020 की तुलना में 15.3% (3,71,503 मामले) थे।

मध्यप्रदेश में लिव इन रिलेशन के दौरान हुई हत्या के मामले :

केस नंबर 01 :

मध्य प्रदेश के आगर मालवा में एक प्रेमी ने अपनी लिव-इव पार्टनर ( प्रेमिका ) की हत्या की थी। प्रेमी नितिन ने अपनी प्रेमिका रेशमा के सिर पर फावडे़ से मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया था। इस केस में रेशमा शादीशुदा थी जिसके 2 बच्चे भी थे। रेशमा अपने पति का घर छोड़कर अपने बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी। आर्थिक तंगी के चलते अक्सर दोनों के बीच विवाद होते रहते थे। यह घटना फरवरी 2023 की है।

केस नंबर 02 :

मध्यप्रदेश में लिव इन रिलेशनशिप का दूसरा मामला जबलपुर शहर का है। माँ नर्मदा के प्रसिद्ध भेड़ाघाट और तिलवारा घाट पर लोग अपने पापो को धोने आते है उसी शहर में इस घटना ने प्रेम की परिभाषा बदल दी। दरअसल, जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र के मेखला रिजॉर्ट में एक प्रेमी युगल ठहरे थे। यह घटना 8 नवंबर 2022 की है जब हत्यारे प्रेमी ने अपना जुर्म सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कुबूल किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक व्यक्ति ने अपनी 22 वर्षीय प्रेमिका की हत्या कर आरोपी ने कमरे में खून से लथपथ पीड़िता की तस्वीर दिखते हुए जुर्म बताया था। यह घटना उसने अपने बिजनेस पार्टनर की सलाह पर की थी। इस बात का जिक्र उसने जारी किये वीडियो में किया था।

केस नंबर 03 :

तीसरा केस प्रदेश की राजधानी भोपाल का है। जिसमें एक नाबालिक को अपनी बातों में फसा कर प्रेम सम्बन्ध बनाया और उसके साथ कुकर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी। यह घटना 19 अप्रैल 2023 की है। इस केस में पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी को आजीवन कारावास के साथ 10 हजार रुपये के जुर्माने की सुनाई थी।

केस नंबर 04 :

चौथा मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का है जिसमें इस कपल को लिवइन में विवाद करते हुए 3 महीने हो गए थे। इस मामले में प्रेमिका इकरा ने हत्या की घटना के पहले भी अपने प्रेमी मोहसिन की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई थी। इसके बाद भी मोहसिन लगातार इकरा से बात करने का दबाब बनाता रहा था। एक दिन मौका पाकर मोहसिन ने इकरा को अकेले बुलाया और चाकू से उसका गला रेतकर हत्या कर दी। इस मामले में हत्या इकरा के किसी और से अवैध संबंध होने के शक के चलते की गई थी। यह घटना अक्टूबर 2022 की है।

CG में लिव इन रिलेशन के दौरान हुई हत्या के मामले :

केस नंबर 01 :

बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र में 40 साल की महिला सीमा धनगुल रहती थी और उसका बेटा ओडिशा के संबलपुर में रहता है। महिला बालोद की कृषि उपज मंडी में काम करती थी। इसी कृषि उपज मंडी में गंगाधर टंडन लाइन इंस्‍पेक्‍टर के पद पर कार्यरत थे। गंगाधर का पूरा परिवार कवर्धा में रहता है। लिहाजा गंगाधर ने विधवा महिला सीमा से नजदीकियां बढ़ाई। नजदीकियां इतनी बढ़ी कि सीमा ने अपनी सारी सीमाएं तोड़ दी। 53 साल के गंगाधर का एक ही जगह काम करने की वजह से अटरेक्शन बढ़ने लगा। जिसके कारण एक दूसरे के घर आना जाना शुरू हुआ। इसके बाद गंगाधर ने अपनी गंगोत्री सीमा के घर में ही बना ली। पिछले तीन साल से मर्जी से लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ और पुरुष पार्टनर ने महिला पार्टनर की हत्या कर दी।

केस नंबर 02 :

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लिवइन में रह रहे युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी थी। इससे पहले युवक पत्नी की हत्या के आरोप में 11 साल की सजा काटकर आया था। लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बावजूद महिला द्वारा किसी गैर मर्द से मोबाइल में बात करने का लेकर उसका महिला से विवाद हुआ था और उसने साड़ी से गला घोटकर हत्या कर दी थी। यह घटना 25 नवम्बर 2022 की है।

केस नंबर 03 :

राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के लालपुर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी गोपी निषाद, प्रेमिका बसंती यादव की हत्या कर दी थी। दोनों निजी अस्पताल में नर्स और वार्ड ब्वॉय कार्यरत थे। हत्या करने के दो दिन बाद तक प्रेमी गोपी निषाद ने बेड बॉक्स में लाश को छुपाया था और उसी बेड बॉक्स पर सोता था। घर से बदबू आने पर मकान मालिक ने बंद कमरे का दरवाजा खटखटाया तब इस मामले का खुलासा हुआ। यह मामला 11 अप्रैल 2023 का है।

एक्सपर्ट व्यू :

लिव-इन रिलेशनशिप को सामाजिक मान्यता न होने पर इसकी अपनी जटिलताएं है। वहीं लिव-इन में रहने वाले कपल्स को परिवार का साथ नहीं मिलने से भी कई तरह की परेशानियां होती है। चूंकि लड़की के साथ परिवार का सदस्य या अन्य कोई भी उसके इस फैसले में साथ नहीं होता है इसलिए इसका फायदा उसका पार्टनर झगड़ों के दौरान उठता है। इस रिलेशनशिप में एक बड़ी वजह यह भी है कि, दोनों के बीच विश्वास की कमी होती है और रिश्ता निभाने की जिम्मेदारी का एहसास काफी कम होता हैं। कई तरह की परेशानियों को झेलते हुए जब दोनों के बीच तनाव बढ़ता है तो आपराधिक घटनाएं होती है।

जया फूकन जेंडर एक्सपर्ट, महिला अध्ययन विभाग बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल

तन समर्पित, पर मन विचलित, यह सब प्रचलित हो गया

कुछ ठगा सा ,कुछ लुटा सा ,जग अचंभित हो गया ।

रिलेशन में रहते-रहते पहले लव हो जाता था

लिव इन रिलेशनशिप में आकर, लव कलंकित हो गया।

~अनु-प्रिया

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com