Lohri 2023
Lohri 2023Social Media

Lohri 2023: नेताओं ने देश एवं प्रदेशवासियों को दी उत्साह, उमंग व उल्लास के पावन पर्व लोहड़ी की हार्दिक बधाई

Lohri 2023: हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व लोहड़ी मनाई जाती है, इस मौके पर आज मध्यप्रदेश के नेताओं ने सभी को लोहड़ी की हार्दिक बधाई दी है।

Lohri 2023: हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व लोहड़ी मनाई जाती है। लोहड़ी (Lohri 2022) का त्‍योहार एक-दूसरे से मिलने-मिलाने और खुशियां बांटने का त्‍योहार है। इस मौके पर आज मध्यप्रदेश के नेताओं ने समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को उत्साह, उमंग व उल्लास के पावन पर्व लोहड़ी की हार्दिक बधाई दी है।

पंजाबियों के मुख्य त्योहारों में से एक है लोहड़ी

लोहड़ी पंजाबियों के मुख्य त्योहार में से एक है, सर्दियों के मौसम में आने वाले इस त्योहार को लोग बड़ी धूमधाम से मनाते है। पंजाब में नवविवाहित जोड़े या बच्चे की पहली लोहड़ी बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। इस दिन उनको शुभकामनाएं और उपहार दिए जाते हैं, लोहड़ी का त्योहार नई फसल के आगमन और खेतों में नई फसल की बुआई की खुशी में मनाते हैं, इस दिन लोग नई फसल के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं और ​खुशियां मनाते है।

गृहमंत्री ने लोहड़ी की दी बधाई :

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा है कि, समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को उत्साह, उमंग व उल्लास के पावन पर्व लोहड़ी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से कामना करता हूं कि यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि एवं धन-वैभव लेकर आए।

वीडी शर्मा ने किया ट्वीट :

भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने ट्वीट कर लिखा है कि, "हर्ष और उल्लास के सांस्कृतिक पर्व लोहड़ी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व आप सभी के जीवन में में सुख, समृद्धि लेकर आए, ऐसी कामना है"

पीसी शर्मा ने किया ट्वीट :

कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने ट्वीट कर लिखा- समस्त प्रदेशवासियों को लोहड़ी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि खुशियों का यह त्यौहार सबके जीवन में खुशहाली लाए।

कमलनाथ ने दी बधाई :

कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा है कि, मेरे मध्यप्रदेशवासियों, लोहड़ी पर्व पर आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। मैं आप सभी के उत्तम स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना करता हूँ "जय हिन्द, जय मध्यप्रदेश"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com