शादी का झांसा देकर युवती से रेप
शादी का झांसा देकर युवती से रेपसांकेतिक चित्र

लव, सैक्स और धोखा...10 साल की दोस्ती प्यार में बदली, फिर शादी का झांसा देकर करने लगा शोषण

पिछले दिनों दोनों के बीच शादी की बात को लेकर ही विवाद हो गया, पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गुमटी चालक पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की

भोपाल। जहांगीराबाद इलाके में रहने वाली युवती की पहचान दस साल से एक युवक से थी। पिछले दिनों जब यह पहचान प्रेम-प्रसंग में बदली तो युवक ने शादी का झांसा दिया तथा उसके साथ रेप किया। दोनों के बीच जब विवाद हो गया तो युवती ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जहांगीराबाद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय युवती जेजे शादी हॉल के पास रहती है। इसी इलाके में मनोज मालवीय नाम का युवक रहता है। एक ही इलाके में रहने के कारण दोनों के बीच कई सालों से उनकी पहचान थी। पिछले दिनों उनकी यह पहचान पहले दोस्ती और फिर बाद में प्रेम-प्रसंग में तब्दील हो गई। मनोज ने युवती के घर आना-जाना भी शुरू कर दिया। दोनों के बीच जब बातचीत बढ़ गई तो मनोज ने युवती को शादी का झांसा दिया। युवती ने भी शादी के लिए हामी भर दी। इसी दौरान जनवरी के महीने में एक दिन मनोज ने जल्द ही शादी का वादा करते युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पिछले दिनों दोनों के बीच शादी की बात को लेकर ही विवाद हो गया। मनोज ने जब शादी करने से मना कर दिया तो युवती ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी मनोज पान की गुमटी लगाता है।

बुआ के बेटे ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, बर्थ डे पार्टी में मौका पाकर दिया वारदात को अंजाम

भोपाल। जन्मदिन की पार्टी में घर आए बुआ के बेटे ने मौका पाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। किशोरी के पेट में दर्द होने के बाद परिजनों के सामने बात आई तथा मामले की शिकायत पुलिस को कर दी गई। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय किशोरी छोला मंदिर इलाके की एक कॉलोनी में रहती है। वह दसवीं कक्षा की छात्रा है। नवंबर के महीने में किशोरी का जन्मदिन था। बर्थडे पार्टी में किशोरी की बुआ के बेटा भी आया था। पार्टी के बाद सभी लोगों के चले जाने के बाद सूनेपन का फायदा उठाकर बुआ के बेटे ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। ज्यादती करने के बाद उसने धमकाते हुए कहा कि अगर तुमने किसी को कुछ भी बताया तो मैं तु हें जान से मार दूंगा। इस धमकी के कारण किशोरी ने अपने माता-पिता को कुछ भी नहीं बताया। पिछले दिनों किशोरी के पेट में दर्द शुरू हुआ तो परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर गए। यहां पर कुछ संदिग्घ चीजें सामने आने के बाद परिजनों ने दबाव डालकर किशोरी से पूछताछ की तो उसने उसके साथ हुई ज्यादती के बारे में पूरी बात बता दी। मंगलवार को किशोरी ने थाने जाकर मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com