बीजेपी की लहर मध्यप्रदेश के कई मंत्रियों की सीट नहीं बचा पायी
बीजेपी की लहर मध्यप्रदेश के कई मंत्रियों की सीट नहीं बचा पायीRaj - Express

MP Election 2023 : एमपी में 'लाड़ली बहना' और 'मोदी लहर' के बावजूद हारे बीजेपी के कई दिग्गज मंत्री

MP Election Result 2023 : विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी ने 230 में से 163 सीटें जीती, वहीं कांग्रेस 66 सीट पर ही सिमट कर रह गई।

हाइलाइट्स

  • दतिया से नरोत्तम मिश्रा 7742 वोटों से हारे।

  • एमपी में कांग्रेस मात्र 66 सीट पर ही सिमटी।

  • गौरीशंकर बिसेन को अनुभा मुंजारे ने हराया।

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा 2023 के विधानसभा चुनाव में लाड़ली बहना और मोदी लहर का जादू सिर चढ़ कर बोला। बीजेपी ने 163 सीटें जीती, वहीं कांग्रेस 66 सीट पर ही सिमट कर रह गई। इसके बावजूद बीजेपी की लहर मध्यप्रदेश के कई मंत्रियों की सीट नहीं बचा पायी। नरोत्तम मिश्रा, अरविन्द सिंह भदौरिया, कमल पटेल और गौरीशंकर बिसेन सहित कई ऐसे दिग्गज चुनाव हार गए हैं। बीजेपी हारे हुए मंत्रियों की बैठक में करेगी समीक्षा।

मध्यप्रदेश के ये 12 मंत्री चुनाव हारे

  1. दतिया से डॉ. नरोत्‍तम मिश्रा कांग्रेस के राजेंद्र भारती से 7742 वोटों से हारे

  2. हरदा से कमल पटेल कांग्रेस के रामकिशोर डोगने से 870 वोटों से हारे

  3. बमोरी से महेंद्र सिंह सिसौदिया कांग्रेस के ऋषि अग्रवाल से 14796 वोटों से हारे

  4. बड़वानी से प्रेम सिंह पटेल कांग्रेस के राजेंद्र भारती से 11172 वोटों से हारे

  5. अटेर से अरविंद सिंह भदौरिया कांग्रेस के हेमंत कटारे से 20228 वोटों से हारे

  6. बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव कांग्रेस के भंवर सिंह 2976 वोटों से हारे

  7. बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन कांग्रेस के अनुभा मुंजारे से 29195 वोटों से हारे

  8. ग्वालियर ग्रामीण से भारत सिंह कुशवाह कांग्रेस के साहब सिंह गुर्जर से 3282 वोटों से हारे

  9. अमरपाटन से रामखेलावन पटेल कांग्रेस के राजेंद्र सिंह से 6490 वोटों से हारे

  10. पारसवाड़ा से राम किशारे नानो कांवरे कांग्रेस के मधु भगत से 25948 वोटों से हारे

  11. पोहरी से सुरेश धाकड़ कांग्रेस के कैलाश कुशवाह से 49481 वोटों से हारे

  12. खरगापुर से राहुल सिंह लोधी कांग्रेस की चंदा गौर से 8117 वोटों से हारे

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com