BJP शासित राज्यों के CM मध्यप्रदेश की जन आशीर्वाद यात्राओं में
BJP शासित राज्यों के CM मध्यप्रदेश की जन आशीर्वाद यात्राओं मेंRE-Bhopal

मध्यप्रदेश भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे बीजेपी शासित 5 राज्यों के मुख्यमंत्री

Jan Ashirwad Yatra BJP: हाल ही में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी इन यात्राओं में शामिल हुए थे। संभावना है कि, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और स्मृति ईरानी भी इन यात्राओं में शामिल हों।

हाइलाइट्स :

  • महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़वनीस भी होंगे यात्राओं में शामिल।

  • भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में अपनी पूरी ताकत लगा दी है।

  • 25 सितम्बर को यात्राओं के समापन पर आएंगे पीएम मोदी।

भोपाल, मध्यप्रदेश। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में बड़े नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। ये नेता जन आशीर्वाद यात्राओं में शामिल होकर भाजपा की योजनाओं और 20 साल के कार्यकाल का हिसाब जनता को दे रहे हैं। आगामी 21 और 22 सितम्बर को होने वाली जन आशीर्वाद यात्राओं में भाजपा शासित 5 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इन मुख्यमंत्रियों द्वारा अलग-अलग स्थान पर जन सभा का आयोजन भी किया जायेगा।

ये 5 मुख्यमंत्री होंगे जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल :

जानकारी के अनुसार आगामी 21 और 22 सितम्बर को होने वाली जन आशीर्वाद यात्रा में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा शामिल होंगे। इन 5 मुख्यमंत्रियों के अलावा महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल होंगे।

मध्यप्रदेश में निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्राओं में भाजपा के कई केंद्रीय मंत्री शामिल हो रहे हैं। हाल ही में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी इन यात्राओं में शामिल हुए थे। संभावना है कि, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और स्मृति ईरानी भी इन यात्राओं में शामिल हों। इन सभी यात्राओं के समापन पर 25 सितम्बर को भोपाल में विशाल कार्यकर्ता महाकुम्भ आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महाकुम्भ में शामिल होने भोपाल आएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com