MP Breaking Live News Update
MP Breaking Live News UpdateSyed Dabeer Hussain- RE

MP Breaking Live News: प्रमोद टंडन और दिनेश मल्हार ने बीजेपी छोड़ी, 23 सितम्बर को थामेंगे कांग्रेस का हाथ

CM Shivraj in Jabalpur: CM शिवराज सिंह चौहान राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंच गए हैं।

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रमोद टंडन और दिनेश मल्हार ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। दोनों नेता 23 सितंबर को पीसीसी चीफ कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

भोपाल, मध्यप्रदेश। 18 साल बस बहुत हुआ की टैग लाइन के साथ कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का रथ तैयार हो गया है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। सीएम चौहान ने जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा, ये I.N.D.I.A. गठबंधन 'सनातन' को खत्म करना चाहता है। सनातन को कौन खत्म करेगा? सनातन की न तो कोई शुरुआत है और न ही कोई अंत। यह अनंत है। वे कह रहे हैं कि यह डेंगू और मलेरिया है, कांग्रेस को इसका जवाब देना होगा।

मध्यप्रदेश के रीवा में 'आप' (आम आदमी पार्टी ) की महारैली का आयोजन हो रहा है। दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जनता को सम्बोधित कर रहे हैं।

MP Breaking Live News Update
अरविन्द केजरीवाल का सवाल- अगर हम I.N.D.I.A. गठबंधन का नाम भारत रख लें तो क्या भारत का नाम भी बदलोगे?

जबलपुर में मदनमहल पर रानी दुर्गावती का स्मारक बनेगा, 5 अक्टूबर को होगा भूमिपूजन- सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में कहा।

MP Breaking Live News Update
जब तक सूरज चाँद रहेंगे राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान अमर रहेगा- CM शिवराज सिंह चौहान

Martyrdom Day of Shankar Shah and Kunwar Raghunath Shah: जबलपुर, मध्यप्रदेश। सीएम शिवराज सिंह चौहान राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंच गए हैं।

जबलपुर, मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जबलपुर में जनजातीय नायक राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

भोपाल, मध्यप्रदेश। कांग्रेस सांसद नकुल नाथ ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, "कांग्रेस पार्टी के सभी नेता मध्य प्रदेश में 'जन आक्रोश यात्रा' में भाग लेंगे। यात्रा अभी बस शुरू हुई है।

Ekatm Dham Omkareshwar: सीएम शिवराज ने सोमवार को समत्व भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ 21 सितंबर को होने वाले एकात्म धाम ओंकारेश्वर में "एकात्मकता की मूर्ति" के अनावरण एवं "अद्वैत लोक" के शिलान्यास कार्यक्रम की समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए।

RE-Bhopal

भोपाल। मध्यप्रदेश गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को मिल रहे भारी जनसमर्थन के बाद कांग्रेस घबरा कर जन आक्रोश यात्रा निकालने जा रही है। प्रदेश की जनता में कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है और जनता चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाएगी। कांग्रेस का दलित और महिला विरोधी चेहरा एक बार फिर सामने आ गया है। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में न ही दलित वर्ग को सम्मान मिला है और न ही महिला वर्ग को सम्मान मिला है।

MP Breaking Live News Update
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में दलित और महिला को नहीं मिला सम्मान- गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

4th G-20 Infrastructure Working Group Summit: विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो के महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर में प्रस्तावित 20 से 23 सितम्बर के बीच G-20 की 4th इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की समिट के लिए खजुराहो व्यापक रूप से सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।

RE-Bhopal

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ भोपाल के मानस भवन में मप्र आदिवासी कांग्रेस के तत्वाधान में आयोजित अमर शहीद आदिवासी जननायक राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।

जन आशीर्वाद यात्रा-5 ग्वालियर-चंबल संभाग की यात्रा 18 सितंबर को विदिशा के सिरोंज से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा शमशाबाद, नटेरन, करवाई, मंडी बामोरा होते मंडी बामोरा पहुंचेगी। यात्रा में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा एवं प्रदेश शासन के मंत्री रामखिलावन पटेल शामिल होगे।

जन आशीर्वाद यात्रा- 4 मालवा क्षेत्र की यात्रा 18 सितंबर को नर्मदापुरम जिले सिवनी मालवा से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा लोखरतलाई, ढेकना, गवासेन, चीरापाटला, चिचौली, टाईली जोड, खेड़ी सांवलीगढ़, भडुसजोड होते हुए बैतूल पहुंचेगी। यात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं प्रदेश शासन के मंत्री कमल पटेल शामिल रहेंगे।

जन आशीर्वाद यात्रा-3 इंदौर संभाग की यात्रा 18 सितंबर की सुबह धार से प्रारंभ होकर देपालपुर, महु होते हुए राउ पहुंचेगी। यात्रा में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस एवं प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल रहेंगे।

जन आशीर्वाद यात्रा-2 महाकौशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद 18 सितंबर को नरसिंहपुर जिले के कामती से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा मिढ़वानी, देवरी, बनवारी, साईखेडा, झिकोली, तेंदूखेड़ा, देवरी, सुरखी, नरयावली होते हुए सागर पहुंचेगी। यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, वरिष्ठ नेता प्रभात झा एवं प्रदेश शासन के मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत शामिल रहेंगे।

जन आशीर्वाद यात्रा-1: भारतीय जनता पार्टी की विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा 18 सितंबर को पन्ना जिले के लक्ष्मीपुर से प्रारंभ होगी। उसके उपरांत यात्रा बृजपुर, पहाड़ीखेरा, धर्मपुर, छठवां मील, अजयगढ़, बीरा, हिनौता, चंदला, मुडेरी, मढ़ा होते हुए लवकुशनगर पहुंचेगी। यात्रा में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा एवं प्रदेश शासन के मंत्री राजेन्द्र शुक्ल शामिल रहेंगे।

भोपाल में सरपंच संघ का सम्मेलन होगा जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शामिल होंगे।

Bhopal Metro Rail: भोपाल में पहली रोलिंग स्टॉक ट्रेन का आगमन हो गया है। डायरेक्टर सिस्टम शोभित टंडन , प्रोजेक्ट डायरेक्टर साइमन तथा मेट्रो के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा नारियल फोड़कर विधिवत ट्रेन को डिपो में उतारे जाने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया।

Bhopal Metro Rail
Bhopal Metro RailRE-Bhopal
MP Breaking Live News Update
Bhopal Metro: भोपाल में हुआ मेट्रो ट्रैन का आगमन, जल्द शुरू होगा ट्रायल

Assam CM Himanta Bishwa Sharma MP Visit: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा ने सीएम चौहान से उनके आवास पर भेंट की।

RE-Bhopal

रीवा, मध्यप्रदेश। सोमवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मन के साथ महारैली में शामिल होंगे। इसके साथ ही अरविन्द केजरीवाल विशाल जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे। पिछली बार मध्यप्रदेश दौरे पर केजरीवाल ने जनता को 9 गारंटी दी थी, सम्भावना है कि, इस बार वे 10 वीं गारंटी दे।

उज्जैन, मध्यप्रदेश। शिप्रा नदी का जल स्तर सोमवार को कम हो गया है लेकिन नदी तट के पास के मंदिर अभी भी पानी में आधे डूबे हुए हैं।

Bhopal Metro: देर रात गुजरात से भोपाल आये मेट्रो के तीन कोच को सोमवार को पूजा के बाद ट्रैक पर किया जाएगा अनलोड।

बैतूल, मध्यप्रदेश। आठनेर से भोपाल जा रही यात्री बस की टक्कर डंपर से हो गई। यह घटना सोमवार सुबह हुई। बस ड्राइवर समेत कुछ यात्रियों को चोट आई है। इलाज के लिए घायलों को अस्पताल में भर्ती कारया गया है। जानकारी के अनुसार इस भिड़ंत से रस्ते पर बैठी 3 गायों की भी मौत हो गई है।

भोपाल, मध्यपदेश। 1857 की क्रांति के नायक राजा शंकर शाह, कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर सीएम शिवराज सिंह चौहान जाएंगे जबलपुर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com