MP Breaking Live News Update
MP Breaking Live News UpdateSyed Dabeer Hussain- RE

MP Breaking Live News : सीएम शिवराज सिंह चौहान की घोषणा : मैहर में बनेगा शारदा माता लोक

New District Pandhurna: कैबिनेट की बैठक में पांढुर्ना और मैहर को नया जिला बनाने सम्बंधित प्रस्ताव पास कर दिया गया है।

Sharda Mata Lok will be Built in Maihar: सीएम शिवराज सिंह चौहान की घोषणा : मैहर में बनेगा शारदा माता लोक 

भोपाल, मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नए जिला मैहर पहुँच गए है। यहाँ मैहर माता लोक की घोषणा कर सकते हैं सीएम।

भोपाल, मध्यप्रदेश। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मीडिया से चर्चा के दौरान बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि, शनिवार देर शाम मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ कांग्रेस उम्मीदवार सूची आ सकती है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक चल रही है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और राहुल गांधी मौजूद हैं।

छतरपुर, मध्यप्रदेश। छतरपुर में कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष लखन पटेल को पद से हटाकर महाप्रसाद पटेल को नया जिला अध्यक्ष बनाया है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नव गठित जिला पांढुर्ना पहुँच गए हैं। यहाँ मुख्यमंत्री विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

अनिल और टीना अम्बानी परिवार सहित महाकाल उज्जैन पहुंचे , दर्शन कर विशेष पूजा की , दर्शन कर विशेष पूजा की

अनिल और टीना अम्बानी परिवार सहित महाकाल उज्जैन पहुँचें
अनिल और टीना अम्बानी परिवार सहित महाकाल उज्जैन पहुँचें

MP Accident: आज सुबह इटारसी में हादसा हो गया है यहां नर्मदापुरम जा रही बस इटारसी में केसला पुलिया के पास पलट गई। इस हादसे में 18 यात्री घायल हो गए।

भोपाल, मध्यप्रदेश। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने पत्रकार वार्ता में कहा, हम सब के लिए एक अच्छा दिन है। उच्चतम न्यायलय के द्वारा किया गया हस्तक्षेप स्वागत योग्य है। चुनाव में सरकारी धन के दुरुपयोग की चर्चा होनी चाहिए। न्यायपालिका अगर इस संवाद को शुरू करती है तो यह स्वागत योग्य है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हो रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान वर्चुली जुड़े है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। करणी सेना 8 अक्टूबर से 10 सूत्रीय मांगों को लेकर स्वराज स्वाभिमान केसरिया यात्रा शिव सावरिया गार्डन नीलबड से निकालेंगे।

भोपाल, मध्यप्रदेश। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल शनिवार दोपहर 12 बजे बंसल वन स्थित भाजपा मीडिया सेंटर में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करेंगे।

भोपाल, मध्यप्रदेश। गांधी सागर फ्लोटिंग फेस्टिवल 27 अक्टूबर से और कूनो फॉरेस्ट फेस्टिवल 1 दिसंबर से होगा आयोजित।

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई है। कार्यशाला में प्रदेश भर की सोशल मीडिया प्रभारी एवं सह प्रभारी बहनें उपस्थित रहेंगी।

भोपाल, मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को स्मार्ट सिटी पार्क में दीनदयाल रसोई योजना अंतर्गत 10 चलित रसोई केन्द्र का शुभारंभ करेंगे।

भोपाल, मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को नए जिले पांढुर्ना और मैहर का दौरा करेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com