MP Breaking Live News Update
MP Breaking Live News UpdateSyed Dabeer Hussain- RE

MP Breaking News : कांग्रेस का महाजनसंपर्क - राहुल, प्रियंका गांधी समेत मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे चुनावी प्रचार

Rebel Congress Candidate Join BJP: भोपाल में गोविंदपुरा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भरने वाले पक्ष खांबरा ने भाजपा ज्वाइन कर ली।

MP में कांग्रेस शुरू करेगी महा जनसम्पर्क अभियान। 15 दिनों में जीत का बनाएगी माहौल। राहुल गांधी , प्रियंका गांधी और खड़गे आएंगे मध्यप्रदेश। 4 से 15 नवम्बर तक करेंगे चुनावी प्रचार।

Earthquake : मध्यप्रदेश के सिवनी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.8 दर्ज की गई है।

MP Assembly Election 2023: कांग्रेस से बागी हुए जितेंद्र डागा अब निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ेंगे। कांग्रेस उम्मीदवार नरेश ज्ञानचंदानी पहुंचे थे डागा के घर मिलने।

MP Assembly Election 2023 : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व : नंद कुमार सिंह चौहान के बेटे हर्षवर्धन चौहान ने गुरुवार को बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बुरहानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव। बीजेपी की ओर से अर्चना चिटनिस को टिकट देने से नाराज़ थे।

हर्षवर्धन चौहान ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा
हर्षवर्धन चौहान ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफाRE-Bhopal

Rebel Congress Candidate Join BJP: भोपाल में गोविंदपुरा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भरने वाले पक्ष खांबरा ने भाजपा ज्वाइन कर ली। मुख्यमंत्री ने गोविंदपुरा से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर की मौजूदगी में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

MP News: प्रदेश में चुनाव से पहले दल-बदल का दौर जारी है, महू कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार को उन्होंने प्राथमिक तौर पर इस्तीफा कांग्रेस पार्टी को दे दिया है।

MP Assembly Election 2023 : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान को सिंगरौली में जनसभा की अनुमति नहीं मिली है। वे यहां रोड शो करेंगे। दोपहर 2 बजे से दोनों नेता आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी और सिंगरौली की मेयर रानी अग्रवाल के समर्थन में बस रोड शो करेंगे।

मध्यप्रदेश। कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पहुंचे सागर। खुरई विधानसभा में विशाल जनसभा को कर रहे संबोधित।

Arvind Kejriwal MP Visit : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने आवास से एयरपोर्ट के लिए निकल गए हैं। वे मध्यप्रदेश के सिंगरौली में पार्टी के चुनाव अभियान के तहत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ एक रोड शो करने आ रहे हैं।

MP Assembly Election 2023  : मध्यप्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, जो लोग दुखी थे उनसे हमने चर्चा की है और हमें पूरा विश्वास है कि, वे कांग्रेस का साथ देंगे... कई सारे नेता (नामंकन वापस) करेंगे।

मध्यप्रदेश। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद छिंदवाड़ा में करेंगे पत्रकार वार्ता।

मध्यप्रदेश। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश नहीं होंगे। वह गुरुवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ मध्यप्रदेश के सिंगरौली में रोड शो कर पार्टी प्रत्याशी के लिए प्रचार करेंगे।

Kamalnath in Sagar : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ गुरुवार को सागर जिले की कलहरै विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

CM Shivraj Singh Chauhan : सीएम शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। सीएम शिवराज गुनौर और सतना में जनसभा के साथ-साथ रोड शो भी करेंगे।

MP Assembly Election 2023 : विधानसभा चुनाव के लिए नाम वापस लेने का गुरुवार को अंतिम दिन है। गुरुवार दोपहर तीन बजे तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com