MP Breaking Live News Update
MP Breaking Live News UpdateSyed Dabeer Hussain- RE

Madhya Pradesh Breaking News : बालाघाट 3 - डिंडोरी में 4 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान

Madhya Pradesh Breaking News : विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवम्बर को है। गुरुवार को विभिन्न बूथों पर ईवीएम का वितरण किया जा रहा है।

MP Election 2023 : नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बड़ागाँव में मतदान दल कठिन मार्ग से होते हुए मतदान केंद्र तक पहुंचे।

गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बड़ागाँव में मतदान दल
गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बड़ागाँव में मतदान दलRE-Bhopal

भोपाल, मध्यप्रदेश। विधानसभा चुनाव के लिए बालाघाट में तीन मतदान केंद्रों और डिंडोरी में 4 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान होने वाले मतदान से पहले "नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मॉक पोलिंग कराई जाएगी। मंडला के 55 और डिंडोरी के 40 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा मतदान।

मध्यप्रदेश। सीएम शिवराज सिंह चौहंज घर - घर चुनाव प्रचार करने निकले हैं। उन्होंने टिफिन बनाने वाली महिलाओं से मुलाकात की।

FIR against Anchal Sonkar Son : जबलपुर पूर्व से बीजेपी प्रत्याशी अंचल सोनकर के बेटे और उनके साथियों के खिलाफ FIR हुई है। आरोपियों के खिलाफ बेलबाग थाना में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

MP Election 2023 : प्रदेश के सभी जिलों में मतदान दलों को रवाना करने के लिए परिवहन की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान दल सामग्री लेकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो रहे हैं।

MP Election 2023
MP Election 2023RE-Bhopal

मध्यप्रदेश के गुना जिले से आग लगने की खबर सामने आई है। जिले में कपड़ा गोदाम में भीषण आग लग गई। देर रात गोदाम में लगी आग आज सुबह भी धधक रही।

MP Elections 2023 : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर को है। जिसको लेकर राजधानी भोपाल में केंद्रीय सुरक्षा बल ने मोर्चा संभाल लिया है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक करीब साढ़े पांच हजार जवान तैनात किए गए हैं। इसमें 18 कंपनियां CRPF की भी तैनात की गई हैं।

 Madhya Pradesh Elections : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सार्वजनिक रूप से प्रचार पर रोक लगा दी गई है। गुरूवार को प्रत्याशी डोर-टू-डोर प्रचार करेंगे।

Madhya Pradesh Elections : 17 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से पहले छिंदवाड़ा में चुनाव अधिकारियों को मतदान सामग्री वितरित की गई।

Madhya Pradesh Elections 2023
Madhya Pradesh Elections 2023RE-Bhopal

MP Election 2023 : मध्यप्रदेश। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवम्बर को है। ऐसे में आज मतदान दल 65 हजार 523 बूथों के लिए रवाना हो गया है। गुरुवार को विभिन्न बूथों पर ईवीएम का वितरण किया जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com