MP Breaking Live News Update
MP Breaking Live News UpdateSyed Dabeer Hussain- RE

MP Breaking News Live Update: सीएम शिवराज सिंह चौहान 30 अक्टूबर को दाखिल करेंगे नामांकन

Rajnath Singh in MP : भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हुए शामिल।

MP Assembly Nomination 2023 : बुधनी विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 30 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे बुधनी एसडीएम कार्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे।

Rajnath Singh MP Visit : मध्यप्रदेश। भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हुए शामिल। इस दौरान उन्होंने कहा कि, मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य के तौर पर जाना जाता था, उसे बीमारू स्थिति से निकालने का काम भाजपा और शिवराज सिंह चौहान ने किया है।

Rajnath Singh MP Visit
Rajnath Singh MP Visit RE- Bhopal

मध्यप्रदेश। भाजपा वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय सोमवार को सुबह 10 बजे नामांकन फॉर्म भरेंगे।

मध्यप्रदेश। कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आचार सहिंता के उल्लंघन की शिकायत चुनाव आयोग से की । कांग्रेस ने कर्मचारियों को धमकाने का आरोप अमित शाह पर लगाया है।

मध्यप्रदेश। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 4 नवम्बर को बालाघाट के कटंगी में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी मौजूद रहेंगे।

भोपाल। दिग्विजय सिंह का भोपाल में बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, अगले चार दिन में राजस्थान जैसे ED के छापे मध्यप्रदेश में भी पड़ेंगे।

भोपाल। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के काफिले ने बाइकों को मारी टक्कर। एक महिला समेत 4 लोग घायल , मुरैना के जिगनी गांव के पास हुआ हादसा।

भोपाल, मध्यप्रदेश। राज्यसभा सांसद भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी के बयान पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि, मैं सनातन धर्म का पालन करने वाला व्यक्ति हूं और एक अच्छा हिंदू हूं। राम हमारे इष्टदेव हैं, हम सनातन धर्म का पालन करते हैं लेकिन चुनाव में धर्म का उपयोग करना प्रतिबंधित है...राम मंदिर के निर्माण के लिए शिवराज सिंह चौहान ने 1 लाख रुपए का दान दिया और मैंने 1 लाख 11 हजार रुपए का दान दिया। मैंने वह चेक प्रधानमंत्री मोदी को भेजा कि जाकर जमा करवा दीजिए।

भोपाल, मध्यप्रदेश। भाजपा ने गुना (एससी) और विदिशा निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवारों के नाम जारी किए। पन्ना लाल शाक्य गुना (एससी) से और मुकेश टंडन विदिशा से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

BJP Candidate List
BJP Candidate ListRE-Bhopal

Khandwa Road Accident: खंडवा में भीषण सड़क हादसा हो गया यहां तेज रफ्तार बस ने कार और बाइक को टक्कर मार दी। बाइक और कार सवार कई लोग घायल हो गए। वही इस हादसे में एक 9 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई।

भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजा भोज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजा भोज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजा भोज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुएRE-Bhopal

उज्जैन, मध्यप्रदेश। चंद्र ग्रहण के बाद उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पुजारियों द्वारा की गई भस्म आरती।

भोपाल। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 29 अक्टूबर को भोपाल, खजुराहो, रीवा, उज्जैन के दौरे पर रहेंगे। अमित शाह रविवार सुबह 10 बजे वीआईपी रोड स्थित राजाभोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। सुबह 11.30 बजे खजुराहो के होटल रमाडा पहुंचकर सागर संभाग की संभागीय बैठक का मार्गदर्शन करेंगे। दोपहर 2.50 बजे रीवा जिले के वृंदावन गार्डन झिरिया में रीवा एवं शहडोल संभाग की संभागीय बैठक में शामिल होंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com