साइरस मिस्त्री के निधन पर नेताओं ने जताया दुःख
साइरस मिस्त्री के निधन पर नेताओं ने जताया दुःखSocial Media

उद्योगपति साइरस मिस्त्री के निधन पर मध्यप्रदेश के नेताओं ने जताया दुःख

मध्यप्रदेश। उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन हो गया है, साइरस मिस्त्री के निधन पर मध्यप्रदेश के कई नेताओं ने ट्वीट कर दुःख जताया है।

मध्यप्रदेश। हाल ही में एक दुखद खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, उद्योगपति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का आज रविवार को मुंबई के पास एक कार दुर्घटना में निधन हो गया है, साइरस मिस्त्री के निधन पर मध्यप्रदेश के कई नेताओं ने ट्वीट कर दुःख जताया है।

नहीं रहे टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री :

खबर मिली है कि, मिस्त्री की मर्सिडीज कार रोड डिवाइडर से जाकर टकरा गई। कार में कुल 4 लोग सवार थे। इस एक्सीडेंट में मिस्त्री सहित अन्य दो लोगों की भी जान चली गई है। दुर्घटना के उपरांत मिस्त्री को हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर जताया दुःख

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर उद्योगपति साइरस मिस्त्री के निधन पर दुःख जताया है।

साइरस मिस्त्री के निधन पर मंत्री सारंग ने जताया शोक-

मंत्री सारंग ने ट्वीट कर लिखा- भारतीय उद्योग जगत के प्रतिष्ठित उद्योगपति साइरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर से प्रार्थना है की दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं इस कठिन समय में परिवार को संबल प्रदान करें।। ॐ शांति ।।

वीडी शर्मा ने किया ट्वीट :

वीडी शर्मा ने ट्वीट कर लिखा- टाटा संस के पूर्व चैयरमेन एवं देश के प्रख्यात उद्योगपति श्री सायरस मिस्त्री का सड़क दुर्घटना में निधन का समाचार दु:खद है।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ऊँ शांति!!

पीसी शर्मा ने किया ट्वीट

कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने ट्वीट कर लिखा- भारतीय उद्योग जगत के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं टाटा संस के पूर्व चेयरमैन श्री सायरस मिस्त्री के आकस्मिक निधन का समाचार सुन दुःख हुआ। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और उनके परिवार को इस दुःख से उभरने की शक्ति मिले, ऐसी प्रार्थना करता हूँ। ॐ शांति 🙏

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com