Madhya Pradesh Monsoon 2023: भोपाल जिले में अब तक 113.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Madhya Pradesh Monsoon 2023: रविवार से भोपाल में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिल रही है। राजधानी भोपाल में बीते दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है।
भोपाल जिले में अब तक 113.5 मि.मी. औसत वर्षा
भोपाल जिले में अब तक 113.5 मि.मी. औसत वर्षाRaj Express

Madhya Pradesh Monsoon 2023: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मॉनसून का असर देखने को मिल रहा है। रविवार से भोपाल में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिल रही है। राजधानी भोपाल में बीते दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। अब तक अब तक 113.5 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। इन आकड़ों में सोमवार सुबह तक की बारिश को शामिल किया गया है।

इतनी बारिश की दर्ज:

अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि, 26 जून को बैरागढ़ में 77.2 मिली मीटर, बैरसिया में 52.1मिली मीटर तथा कोलार क्षेत्र में 38.4 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। जिले में 1 जून से 26 जून 2023 तक मिली मीटर 113.5 औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। अब तक बैरागढ़ में 176.3 मिली मीटर, बैरसिया में 94.8 तथा कोलार में 70.5 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

बीते साल इस अवधि में 1482.2 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिसमें बैरागढ़ में 182.4 मिली मीटर, बैरसिया में 209.4 मिली मीटर तथा कोलार क्षेत्र में 150.6 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई थी।

लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत :

राजधानी वासियों को कुछ दिनों से भीषण गर्मी, सूरज की तपन से बड़ी राहत मिली है। मौसम खुशनुमा होने की वजह से लोगों के भी चेहरे खिले है। मध्यप्रदेश में प्री मॉनसून के पहले से बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया था। मानसून का आगमन आज से हो गया है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में ठंडक बने रहने के संकेत दिए है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com