देश में दस सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों में मप्र का चोपना थान भी
देश में दस सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों में मप्र का चोपना थान भीSocial Media

Madhya Pradesh : देश में दस सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों में मप्र के चोपना थाने ने बनाई जगह

भोपाल, मध्यप्रदेश : केंद्रीय गृहमंत्रालय ने जारी की देश के 16955 में से श्रेष्ठ थानों की सूची। मप्र डीजी सुधीर सक्सेना ने दी बधाई, शेष थाना पुलिस को सीख लेने की सलाह।

भोपाल, मध्यप्रदेश। देश के 16955 थानों में से दस सर्वेश्रेष्ठ पुलिस थानों में चोपना जिला बैतूल थाने पुलिस ने अपना स्थान बनाया है। साल 2022 की सर्वश्रेष्ठ थाना सूची में थाना चोपना छठवें पायदान पर रहा। मप्र पुलिस के लिए यह गर्व की बात है कि देश भर के 16955 में से सिर्फ दस सर्वश्रेष्ठ थाना सूची में प्रदेश का थाना शामिल होने में सफल रहा है।

जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2022 में थाना चोपना जिला बैतूल को देश के 10 सर्वश्रेष्ठ थानों में चयनित किया है। इसकी घोषणा बीपीआरडी द्वारा अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक सम्मेलन नई दिल्ली में की गई है। उक्त सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे मप्र के पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना द्वारा यह जानकारी दी है।

यह होती है सर्वेश्रेष्ठ थाना चयन की प्रक्रिया :

केंद्रीय गृह मंत्रालय सर्वश्रेष्ठ थानों के चयन के लिए सर्वप्रथम आपराधिक आंकड़ों के आधार पर महिलाओं, कमजोर वर्ग, संपत्ति संबंधी अपराध तथा गुमशुदा और अज्ञात शवों के प्रयासों के निराकरण के आधार पर प्रत्येक राज्य से 03 थानों का चयन कर, चयनित सभी थानों का मूल्यांकन थानों के वार्षिक अभिलेख एवं मैदानी सर्वेक्षण के आधार पर किया जाता है, जिसमें अपराधों की रोकथाम कानून-व्यवस्था की स्थिति पुराने मामलों के निपटारे, सामुदायिक पुलिसिंग, अपराधों की दोष सिद्धि एवं गृह मंत्रालय द्वारा चयनित स्वतंत्र टीम द्वारा थाना क्षेत्र के लोगों, व्यापारियों, शिकायकर्ता लोगों से पूछताछ कर मूल्यांकन किया जाता है।

दो वर्ष बाद सर्वश्रेष्ठ थाना सूची हुई जारी :

बीपीआरडी द्वारा दो वर्ष बाद सर्वश्रेष्ठ थाना चयन की प्रक्रिया शुरु की गई है। दो वर्ष तक पुलिस विभाग कोविड संक्रमण काल में जनता के बीच लगातार कार्य करता रहा है। कोविड-19 काल के कारण गृहमंत्रालय द्वारा सर्वश्रेष्ठ थाना चयन की प्रक्रिया नहीं कराई गई।

अन्य थाने भी इस स्तर पर करें कार्य : डीजी

पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना द्वारा चोपना थाना पुलिस की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए जिला बैतूल की पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद और तत्कालीन चोपना थाना प्रभारी अब्दुल रउफ खान व समस्त स्टाफ को बधाई दी है। उन्होंने मप्र के अन्य थानों को भी इसी स्तर का उत्कृष्ठ बनाने के लिए पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com