विशेष सशस्त्र बल अंतरवाहिनी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
विशेष सशस्त्र बल अंतरवाहिनी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन RE-Bhopal

व्यावसायिक दक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस ने बढ़ाया मान : एडीजी शापू

एडीजी शापू ने कहा कि खेल हमारे लिए बहुत ही लाभदायक हैं क्योंकि वे हमें समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन, समूह में कार्य करना और लगन सिखाते हैं।

भोपाल । व्यावसायिक दक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस का एक सम्मानित नाम है। प्रदेश से डकैती व नक्सलवाद उन्मूलन में भी जिस अदम्य साहस एवं कर्तव्य निष्ठा का प्रदर्शन किया है उससे पूरे देश में मध्यप्रदेश पुलिस के सम्मान में वृद्धि हुई है। यह बात 7वीं वाहिनी विसबल द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पुलिस महानिरीक्षक, विसबल भोपाल रेंज साजिद फरीद शापू ने कही। समापन समारोह में विजेता टीमों एवं प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

एडीजी शापू ने कहा कि खेल हमारे लिए बहुत ही लाभदायक हैं क्योंकि वे हमें समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन, समूह में कार्य करना और लगन सिखाते हैं। खेलना हमें आत्मविश्वास के स्तर का निर्माण करना और सुधार करना सिखाता है। यदि हम खेल का नियमित अभ्यास करें तो हम अधिक सक्रिय और स्वस्थ रह सकते हैं। इसी उद्देश्य से विशेष सशस्त्र बल दक्षिणी क्षेत्र की 7वीं वाहिनी द्वारा तीन दिवसीय अंतरवाहिनी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। समापन समारोह में आईजी, विशेष सशस्त्र बल, भोपाल रेंज इरशाद वली ने भी संबोधित किया।

खिलाड़ियों ने किया मार्च पास्ट

कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पुलिस महानिरीक्षक, विसबल भोपाल रेंज साजिद फरीद शापू के मंच पर आगमन पर बैंड द्वारा उनका अभिवादन किया गया। पुलिस महानिरीक्षक और उप महानिरीक्षक मुख्यअतिथि का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। मुख्यअतिथि शापू ने टीम मैनेजरों से परिचय प्राप्त | किया। इसके पश्चात खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। मुख्य अतिथि श्री शापू को आईजी इरशाद वली है स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम के अंत में 7वीं वाहिनी के कमांडेंट अतुल सिंह ने कहा कि प्रतियोगित के दौरान सभी खिलाड़ियों में टीम भावना के साथ आपसी भाईचारा देखने को मिला। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों और प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।

24 स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

अंतर वाहिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता-2023 में अखिल भारतीय पुलिस स्पोर्टस कन्ट्रोल बोर्ड, नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त कुल 24 अलग-अलग खेल स्पर्धाएं हुई। इसमें पहली बार खो-खो, सैपक, साइकिलिंग, पंजा कुश्ती और पावर लिफ्टिंग को शामिल किया गया। इनके साथ ही हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हैण्डबॉल, कबड्डी, एथेलेटिक्स, कुश्ती, जूडो आदि प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई प्रतियोगिता के अंतिम दिन आयोजित समापन समारोह के दौरान 4x100 मीटर रिले रेस का फाइनल भी आयोजित किया गया, जिसमें 23वीं वाहिनी प्रथम रही।

ये वाहिनियां प्रतियोगिता में हुई शामिल

विशेष सशस्त्र बल (विसबल) दक्षिणी क्षेत्र अन्तर वाहिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता-2023 में छठी वाहिनी जबलपुर, 7वीं वाहिनी भोपाल, 8वीं वाहिनी छिंदवाड़ा, 9वीं वाहिनी रीवा, 10वीं वाहिनी सागर, 23वीं वाहिनी भोपाल, 25वीं वाहिनी भोपाल, 35वीं वाहिनी मण्डला और 36वीं वाहिनी बालाघाट की टीमें शामिल हुई। 23वीं वाहिनी, भोपाल प्रतियोगिता की ओवरऑल चैंपियन रही।

प्रतियोगिताओं के परिणाम

1.हॉकी में विजेता 7वीं वाहिनी तथा उपविजेता 8वीं वाहिनी रही। 2. फुटबॉल में विजेता 8वीं वाहिनी तथा उपविजेता 7वीं वाहिनी रही। 3. बास्केटबॉल में विजेता 7वीं वाहिनी तथा उपविजेता 25वीं वाहिनी रही। 4. हैंडबॉल में विजेता 8वीं वाहिनी तथा उपविजेता 7वीं वाहिनी रही। 5. व्हॉलीबॉल में विजेता 6वीं वाहिनी तथा उपविजेता 7वीं वाहिनी रही। 6. खो-खो में विजेता 23वीं वाहिनी तथा उपविजेता 25वीं वाहिनी रही। 7. सेपक टेकरा में विजेता 23वीं वाहिनी तथा उपविजेता 8वीं वाहिनी रही। 8. कबड्डी में विजेता 23वीं वाहिनी तथा उपविजेता 8वीं वाहिनी रही। 9. एथलेटिक्स टीम चैंपियनशिप 23वीं वाहिनी, भोपाल। 15. पॉवर लिफ्टिंग टीम चैंपियनशिप 6वीं वाहिनी, जबलपुर। 16.योगा टीम चैंपियनशिप 35वीं वाहिनी, मंडला। 17.वूशू टीम चैंपियनशिप 6वीं वाहिनी, जबलपुर। 18. कराटे टीम चैंपियनशिप: 25वीं वाहिनी, भोपाल। 19.आर्म रेसलिंग टीम चैंपियनशिप 7वीं वाहिनी, भोपाल। 20. टीम गेम्स चैंपियनशिप 23वीं वाहिनी, भोपाल। 21.ओवर ऑल चैंपियनशिप 23वीं वाहिनी, भोपाल।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com