New Year 2024 First Bhasma Aarti at Mahakal Temple
New Year 2024 First Bhasma Aarti at Mahakal TempleRaj Express

Mahakal Bhasma Aarti : महाकालेश्वर मंदिर में New Year 2024 की पहली भस्म आरती, दर्शन के लिए भक्तों का जमावड़ा

New Year 2024 First Bhasma Aarti : नववर्ष के अवसर पर महाकाल मंदिर में दर्शनार्थियों को चलित भस्म आरती के रूप में बाबा महाकाल के दर्शन करवाए।

हाइलाइट्स :

  • नववर्ष के अवसर पर महाकाल का विशेष श्रृंगार।

  • साल के पहले दिन महाकाल के दरबार में लगी भीड़।

  • चलित भस्म आरती के रूप में बाबा महाकाल के दर्शन करवाए।

New Year 2024 First Bhasma Aarti : मध्यप्रदेश। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में नए साल 2024 की पहली भस्म आरती की गई है। इस दौरान नए साल की शुरुआत में बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने लाखों की संख्या में महाकाल के दरबार में पहुंचे है। नववर्ष के अवसर पर महाकाल मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए महाकाल मंदिर में दर्शनार्थियों को चलित भस्म आरती के रूप में बाबा महाकाल के दर्शन करवाए गए।

महाकाल का विशेष श्रृंगार

भगवान महाकाल के दरबार में नववर्ष की सुबह भस्म आरती से पहले भगवान महाकाल को गर्म जल से स्नान कराया गया। इसके बाद दूध, दही, शहद, शक्कर और फलों के रस से भगवान का पंचामृत पूजन हुआ। भगवान महाकाल को पूजन के बाद सूखे मेवे और भांग से सजाया गया। इसके बाद उनका विशेष श्रृंगार किया गया जिसके बाद राजाधिराज भगवान महाकाल ने नववर्ष की सुबह आकर्षक स्वरूप में दर्शन दिए।

New Year 2024 First Bhasma Aarti
New Year 2024 First Bhasma Aarti Raj Express
New Year 2024 First Bhasma Aarti
New Year 2024 First Bhasma Aarti Raj Express

गौतरलब है कि, महाकालेश्वर मंदिर में अभी तक लगभग 3 लाख से 5 लाख तक श्रद्धालु भगवान् महाकाल के दर्शन करने पहुंच चुके है। इसके साथ अभी 10 से 12 लाख श्रद्धालुओं के दर्शन करने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं महाकालेश्वर मंदिर समिति और जिला प्रशासन ने नए साल में श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर पहले इंतजाम कर लिए गए है।

महाकालेश्वर मंदिर में नए साल की पहली भस्म आरती में पहुंचे श्रद्धालु
महाकालेश्वर मंदिर में नए साल की पहली भस्म आरती में पहुंचे श्रद्धालु Raj Express

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com