Mahakal Mandir Fire Accident : महाकाल मंदिर आग में झुलसे लोगों से सीएम डॉ. मोहन यादव ने की मुलाकात

Mahakal Mandir Fire Accident : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भोपाल में सीएम हॉउस में होने वाला होली मिलन समारोह कैंसल कर उज्जैन के महाकाल मंदिर में झुलसे लोगों से मिलने पहुंचे हैं।
Mahakal Mandir Fire Accident
Mahakal Mandir Fire AccidentRaj Express

हाइलाइट्स :

  • अरबिंदो अस्पताल में किया जा रहा है झुलसे लोगों का इलाज।

  • भस्मारती के दौरान हुए हादसे में झुलस गए थे 14 लोग।

  • जांच समिति तीन दिन में देगी घटना पर अपनी रिपोर्ट।

Mahakal Mandir Fire Accident : उज्जैन, मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भोपाल में सीएम हॉउस में होने वाला होली मिलन समारोह कैंसल कर उज्जैन के महाकाल मंदिर आग हादसे में घायल हुए लोगों से मिलने पहुंचे। बाबा महाकाल की भस्मारती के दौरान आग लगने के कारण 14 लोग झुलस गए थे। इन लोगों में मंदिर के पुजारी भी शामिल थे। कुछ लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए इंदौर अस्पताल में रेफर किया गया। सीएम यादव ने इंदौर पहुंचकर झुलसे लोगों से मुलाकात की और उनका हाल जाना।

आग में झुलसे लोगों को मिलेगी 1-1 लाख रुपये की मदद :

सीएम मोहन यादव ने कहा, 'भगवान की कृपा से कोई बड़ी त्रासदी नहीं हुई। एक तरह से यह एक खतरे की घंटी है, हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। उज्जैन और इंदौर दोनों जगह मैंने घायलों से मुलाकात की है। मैंने जांच के आदेश दे दिए हैं। हमने प्रशासन से कहा है कि, सभी को कम से कम 1-1 लाख रुपये देकर मदद की जाए। हम यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल मंदिर गर्भगृह में हुई आगजनी पर कहा कि, 'उज्जैन के महाकाल मंदिर में हुई दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इस हादसे में घायल सभी श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।'

उज्जैन में झुलसे लोगों से मिलने पहुंचे सीएम मोहन यादव के साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री तुलसीराम सिलावट भी मौजूद रहे। घायलों से मिलन के बाद सीएम यादव ने डॉक्टरों से भी सभी के स्वास्थ की स्थिति जानी। घायल व्यक्तियों का इलाज इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री यादव ने डॉक्टरों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि, सरकार घायलों के साथ है।

उज्जैन महाकाल मंदिर में अब तक का अपडेट :

कब लगी आग :

उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर में सोमवार सुबह आग लगी थी। भस्मारती करने के लिए कई श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद थे। मंदिर के गर्भगृह में पुजारी भस्मारती कर रहे थे इसी दौरान आग लग गई।

कैसे लगी आग :

बाबा महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग लगने का कोई सटीक कारण सामने नहीं आया है। मंदिर में मौजूद लोगों और घायलों ने बताया कि, भस्मारती के दौरान किसी ने गुलाल फेंका जिसके बाद आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि, गुलाल में मौजूद कैमिकल के कारण आग लगी। आगजनी की एक अन्य वजह गर्भगृह की चांदी की दीवार को बचाने के लिए लगाए गए फ्लैक्स भी हो सकता है।

घायलों की स्थित :

इस हादसे के चलते पुजारी सहित 14 लोग झुलस गए। इनमें से 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 20 से 25 प्रतिस्थ तक झुलसे लोगों का इलाज इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में किया जा रहा है।

जांच कमेटी का गठन :

महाकाल मंदिर में हुई आगजनी की घटना की जांच के लिए कलेक्टर नीरज सिंह ने समिति का गठन किया गया है। ये समिति अपनी रिपोर्ट 3 दिन में पेश करेगी। सीएम ने कहा कि, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये 14 लोग झुलसे :

लोगों ने फारय एक्सटिंग्विशर से आग पर काबू पा लिया लेकिन इस घटना के कारण सत्यनारायण, चिन्तामण, रमेश, मनोज, महेश, शिवम, अंश, संजय, विकास, आनन्द, सोनू, राजकुमार, कमल जोशी, मंगल बिंजवा झुलस गए।

गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम से ली घटना की जानकारी :

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उज्जैन के श्री महाकाल मंदिर गर्भगृह में आग लगने की घटना के संबंध में मुख्यमंत्री मोहन यादव से बात कर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि, 'स्थानीय प्रशासन घायलों को सहायता व उपचार उपलब्ध करवा रहा है। मैं बाबा महाकाल से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com