मंदसौर में बड़ी दुर्घटना
मंदसौर में बड़ी दुर्घटनाSocial Media

मंदसौर में बड़ी दुर्घटना: चंबल नदी में नाव पलटने से कई महिलाओं की हुई मौत

मंदसौर, मध्यप्रदेश। मंदसौर से एक बड़ी दुर्घटना होने की खबर सामने आई है, यहां रविवार को चंबल नदी में महिला यात्रियों से भरी नाव पलट गई। हादसे में कई महिलाओं की मौत हो गई हैं।

मंदसौर, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के मंदसौर से एक बड़ी दुर्घटना होने की खबर सामने आई है कि, यहां बीते दिन रविवार को चंबल नदी में महिला यात्रियों से भरी नाव पलट गई। हादसे में कई महिलाओं की मौत हो गई हैं, जबकि एक महिला अभी भी लापता हैं।

खेत से काम करके लौट रहे थे कई लोग

ये मामला शामगढ़ थाना क्षेत्र के तोलाखेड़ी गांव का है। शामगढ़ के पास तोला खेड़ी गांव में खेत से काम करके कई लोग लौट रहे थे, चंबल नदी पार करने के लिए सभी नाव में बैठे, तभी तेज बहाव के कारण नाव पलट गई। जिसमे कई लोगों की मौत हो गई है।

4 महिलाओं की मौत :

इधर इस घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। नाव से भी नदी में तलाश किया गया। गोताखोरों ने रात को पहले तीन महिलाओं के शव बरामद किए। वहीं इसके बाद एक और शव बरामद किया। एक महिला की तलाश जारी है।

सीएम शिवराज ने जताया दुःख

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा है कि, मंदसौर जिले की सुवासरा विधानसभा के ग्राम तोला खेड़ी गांव के पास गांधीसागर के बैकवाटर में बहनों के बहने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं लापता बहनों के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं। जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी दुर्घटनास्थल पर मौजूद हैं। गोताखोर भी घटनास्थल पर शीघ्र पहुंच रहे हैं। परिवार धैर्य रखे, बहनों को खोजने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। मैं सतत कलेक्टर, जिला प्रशासन के संपर्क में हूं।

नरोत्तम मिश्रा ने भी किया ट्वीट :

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा है कि, मंदसौर जिले की सुवासरा विधानसभा के ग्राम तोला खेड़ी गांव के पास गांधी सागर के बैकवाटर में कई बहनों के बहने का दुःखद समाचार मिला है, ईश्वर की कृपा से इतनी बहनों को रेस्क्यू कर लिया गया है। ईश्वर से शेष बेटियों के भी सकुशल होने की कामना करता हूं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com