मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानSocial Media

मण्डला: 'गजरथ महोत्सव' कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए CM शिवराज का संबोधन

मण्डला जिले के नैनपुर क्षेत्र के पिंडरई में जैन धर्म के गजरथ महोत्सव का आयोजन किया गया है। ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअली शामिल हुए।

भोपाल, मध्य प्रदेश। एमपी के मण्डला जिले के नैनपुर क्षेत्र के पिंडरई में 5 फरवरी से 10 फरवरी तक जैन धर्म के गजरथ महोत्सव का आयोजन किया गया है। 10 फरवरी को महोत्सव का समापन कार्यक्रम है। ऐसे में प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंडला जिले में आयोजित गजरथ महोत्सव के समापन कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ें तथा जैन मुनिश्री से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

बता दें कि, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मण्डला में आयोजित जैन समाज के गजरथ महोत्सव में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने गजरथ महोत्सव में सहभागिता कर श्रद्धेय जैन गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि, "हमें बचपन से जैन संतों का सानिध्य मिला है। वो केवल जैन समाज के नहीं सबके हैं। जो दूसरों को जीते वो वीर, जो अपने आप को जीते वो महावीर।"

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, "माता, बहन तथा बेटी कैसे और अधिक प्रगति कर पाएं, इसके लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। हम लाड़ली बहना योजना लेकर आ रहे हैं। क्योंकि महिला सशक्त तो परिवार सशक्त, परिवार सशक्त तो समाज सशक्त और समाज सशक्त तो देश सशक्त बनेगा।"

उन्होंने इस दौरान आगे कहा कि, "मंदिर केवल आस्था के केंद्र नहीं हैं। यह समाज को दिशा देने का काम भी करते हैं।"

बता दें कि, कलेक्टर हर्षिका सिंह एवं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत गुरुवार को पिंडरई पहुंचे। जहां उन्होंने मुनिश्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। मुनिश्री ने गजरथ महोत्सव के आयोजन में प्रशासन एवं पुलिस के सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया, आशीर्वाद प्रदान किया तथा अधिकारियों को आर्शीवाद स्वरूप शॉल, श्रीफल एवं स्मृतिचिन्ह भेंट किया। कलेक्टर एवं एसपी ने 10 फरवरी को प्रातः 11 बजे गजरथ महोत्सव के समापन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान के वर्चुअली जुड़ने एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com