मंदसौर गोलीकांड: मंदसौर के पिपलिया मंडी पहुंचे कमलनाथ
मंदसौर गोलीकांड: मंदसौर के पिपलिया मंडी पहुंचे कमलनाथSudha Choubey - RE

मंदसौर गोलीकांड: मंदसौर के पिपलिया मंडी पहुंचे कमलनाथ, शिवराज सरकार पर लगाया यह आरोप

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ आज मंदसौर पहुंचे। उन्होंने 2016 में हुए गोलीकांड में मारे गए, किसानों को श्रद्धांजलि दी और शिवराज सरकार पर दोषियों को बचाने का आरोप लगाया।

भोपाल, मध्य प्रदेश। इस साल के अंत में मध्य परदेश में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट गईं हैं। जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदीक आ रहें हैं, वैसे ही राजनीतक बयानबाजी का दौर भी तेज होता जा रहा है। वहीं, दोनों ही पार्टी एक-दूसरे पर आरोप लगाती नजर आती है। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर बड़ा आरोप लगाया है। बता दें, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ आज मंदसौर पहुंचे। उन्होने 2016 में हुए गोलीकांड में मारे गए, किसानों को श्रद्धांजलि दी और शिवराज सरकार पर दोषियों को बचाने का आरोप लगाया।

कमलनाथ ने कही यह बात:

बता दें कि, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ आज मंदसौर पहुंचे। कमलनाथ के मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं एवं समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने 2016 में हुए गोलीकांड में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि दी और शिवराज सरकार पर दोषियों को बचाने का आरोप लगाया। उन्होने कहा कि, "आज ही के दिन 2016 में मंदसौर के पिपलिया मंडी में शिवराज सरकार की गोलियों से 6 किसान शहीद हो गये थे। शिवराज सरकार ने आज तक इस हत्याकांड की जाँच रिपोर्ट विधानसभा के पटल पर नहीं रखी है। इससे स्पष्ट है कि सरकार दोषियों को बचाना चाहती है। ऐसी किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना हम सब की ज़िम्मेदारी है। किसान हत्याकांड की बरसी पर मैं सभी शहीद किसानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।"

मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में पत्रकारों से बात करते हुए कमलनाथ ने कहा कि, "भाजपा और शिवराज सिंह चौहान जनता को कितना भी गुमराह करने का प्रयास करें, प्रदेश की जनता अब इनके बहकावे में आने वाली नहीं। अभी हाल ही में महाकाल लोक में हुआ घोटाला सप्तर्षियों की मूर्तियां किस प्रकार हवा के झोंके से गिर गई, कोई भूकंप नहीं आया कोई टक्कर नहीं लगी सिर्फ तेज हवा चलने मात्र से मूर्तियां गिर गई। कई मूर्तियों में दरारे आ चुकी है नंदी द्वार का कलश टूट कर गिर गया। भारतीय जनता पार्टी ने भ्रष्टाचार करने में महाकाल से भी परहेज नहीं की।"

कमलनाथ ने आगे कहा कि, "आज मैं यहां आया हूं, 2016 में आज ही के दिन हमारे मंदसौर में गोली कांड हुआ था। किसान क्या मांग रहे थे ? न्याय मांग रहे थे। फसलों का सही मूल्य मांग रहे थे। और मिला क्या ? पुलिस की गोलियां। जांच का नाटक चला आज तक कोई जांच की रिपोर्ट नहीं आई। किसानों के हत्यारों से कोई न्याय की उम्मीद नहीं कर सकता। हर क्षेत्र में चौपट राज चल रहा है शिक्षा ,स्वास्थ्य, कृषि ,रोजगार, कानून व्यवस्था हर जगह व्यवस्थाएं चौपट हैं। शिवराज जी का 18 वर्षों तक तो घोषणा मशीन चल ही रही थी परंतु जनता जानती है कि अगले 5 महीने यह घोषणा मशीन अब डबल स्पीड से चलेगी। इस डबल इंजन की सरकार ने मध्य प्रदेश को सत्यानाश की ओर धकेला है यह जनता जान चुकी है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co