आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर को 6 साल बाद याद आई गलती, विषय की स्पेलिंग सहित पूर्णांक में किया सुधार
हाइलाइट्स :
Homeopathic Pharmacy विषय की स्पैलिंग को संशोधित किया गया।
2017 के अक्टूबर-नवम्बर में हुई थी परीक्षा।
2023 में किया गया गलती में सुधार।
जबलपुर, मध्यप्रदेश। आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर को अपनी एक गलती 6 साल बाद याद आई। साल 2017 में आयोजित बीएचएमएस परीक्षा में हुई गलती को विश्वविद्यालय ने साल 2023 में संशोधित किया है। बीएचएमएस परीक्षा के एक विषय की न केवल स्पेलिंग बल्कि इस विषय के लिए निर्धारित किये गए पूर्णांक में भी गलती थी।
क्या है मामला:
मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर ने साल 2017 के अक्टूबर-नवम्बर में BHMS की होमयोपॅथिक की परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा में दो गलती हुई थी। विश्वविद्यालय ने साल 2023 में इस परीक्षा में संशोधन किया है।

पहली गलती परीक्षा के नाम से सम्बंधित है:
विश्वविद्यालय द्वारा BHMS परीक्षा में पहले तो विषय के नाम की स्पेलिंग में गड़बड़ी थी। विश्वविद्यालय ने Homeopathic Pharmacy विषय की स्पैलिंग को 16 अक्टूबर 2023 को जारी अधिसूचना के द्वारा संशोधित किया। नवीन अधिसूचना के अनुसार अब विषय की स्पैलिंग Homoeopathic Pharmacy कर दी गई है।
दूसरी गलती पूर्णांक से सम्बंधित है:
आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय ने साल 2017 में इस विषय की परीक्षा के लिए पूर्णांक 200 लिखे थे। साल 2023 की 16 अक्टूबर को जारी अधिसूचना के अनुसार अब पूर्णांक को 100 कर दिया गया है।
आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर की लापरवाही के कारण कई छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विश्वविद्यालय ने परीक्षा के ठीक 24 घंटे पहले समय सारिणी में बदलाव किया है। विस्तार से पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।