कांग्रेस में शामिल हुई माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली मेघा परमार, कमलनाथ ने दिलाई सदस्यता
मध्यप्रदेश। चुनावी साल होने के कारण इन दिनों भाजपा-कांग्रेस के नेताओं का मुखर होकर सामने आने का दौर लगातार जारी है। इस बीच आज माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली मेघा परमार कांग्रेस में शामिल हुई है।
छिंदवाड़ा में पर्वतारोही मेघा परमार कांग्रेस में शामिल
मंगलवार को एमपी के छिंदवाड़ा में पर्वतारोही मेघा परमार कांग्रेस में शामिल हो गई हैं, मेघा परमार ने आज छिंदवाड़ा में आयोजित नारी सम्मान योजना के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, उनकी सफलता के पीछे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
MP कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा-
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व से प्रभावित होकर माउण्ट एवरेस्ट फतेह करने वाली मध्यप्रदेश की पहली महिला पर्वतारोही मेघा परमार कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं, कांग्रेस परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है।
कमलनाथ की मौजूदगी में मेघा परमार कांग्रेस में शामिल:
छिंदवाड़ा जिले के परासिया में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में मेघा परमार कांग्रेस में शामिल हुईं। उन्होंने 2019 में यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रेस पर तिरंगा फहराकर देशवासियों को ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश भी दिया था।
इन दिनों भाजपा के कई नाराज नेता कांग्रेस की डगर पर चल पड़े हैं। बीते दिनों ही भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र दीपक जोशी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए थे कांग्रेस पार्टी का दामन थामते ही दीपक जोशी का बड़ा बयान सामने आया था। दीपक जोशी ने सीएम शिवराज के विधानसभा क्षेत्र बुदनी से चुनाव लड़े की इच्छा जाहिर करते हुए कहा था कि, यदि कांग्रेस कहेगी तो मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ उनके विधानसभा क्षेत्र बुधनी से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ूंगा।
दीपक जोशी से पहले बीजेपी विधायक ने कांग्रेस का थामा था दामन
वही दीपक जोशी के कांग्रेस ज्वाइन करने से पहले बीजेपी के पूर्व विधायक ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।