देशभक्ति के रंग में डूबी मिनाल रेसीडेंसी
देशभक्ति के रंग में डूबी मिनाल रेसीडेंसीRaj Express

Bhopal : देशभक्ति के रंग में डूबी मिनाल रेसीडेंसी, राज ग्रुप की तिरंगा यात्रा में उमड़ा सैलाब

भोपाल, मध्यप्रदेश : देश की स्वतंत्रता की 75 वीं सालगिरह के मौके पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राजधानी स्थित मिनाल रेसीडेंसी भी सोमवार को देश भक्ति और आजादी के रंग में रंगी नजर आई।

भोपाल, मध्यप्रदेश। देश की स्वतन्त्रता की 75 वीं सालगिरह के मौके पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राजधानी स्थित मिनाल रेसीडेंसी भी सोमवार को देश भक्ति और आजादी के रंग में रंगी नजर आई। मौका था तिरंगा यात्रा का। स्वाधीनता दिवस के मौके पर बारिश की फुहारों के बीच मिनाल रेसीडेंसी के गेट नंबर 2 से इस विशाल तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई। इस मौके पर राज ग्रुप के मुखिया और सीएमडी अरूण सहलोत ने रैली स्थल पर पहुंचकर सभी का उत्साह बढ़ाया। यहां ग्रुप के डायरेक्टर गण संजय मेहता एवं संदीप मेहता सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। लगातार हो रही बारिश के बाद भी लोगों का जोश कम नहीं हुआ। डीजे पर बजते देश भक्ति गीतों और भारत माता की जय के नारों के बीच दो और चार पहिया वाहनों पर सवार और हाथों में तिरंगा थामे देशभक्तों का काफिला राज ग्रुप के डायरेक्टर मिनाल सहलोत एवं सिद्धार्थ सहलोत के नेतृत्व में रवाना हुआ। तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग तिरंगा लहराते हुए चल रहे थे। इस यात्रा के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भागीदारी की। वहीं ग्रुप के सदस्यों के साथ ही विभिन्न संस्थाओं और हर वर्ग के लोगों ने भी तिरंगा यात्रा में भागीदारी निभाई ! पूरी यात्रा के दौरान कभी तेज तो कभी धीमी बारिस का दौर जारी रहा, लेकिन फिर भी यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह चरम पर था।

रहवासियों ने भी दिखाया उत्साह :

मिनाल रेसीडेंसी के गेट नंबर -2 से शुरू होकर तिरंगा यात्रा एमपी ईवी ग्रांउड से न्यू मिनाल रेसीडेंसी, फिर वहां से मंदिर रोड और जेस्मिन अपार्टमेंट तथा गेट नंबर- 4 व 5 से होते हुए मिनाल मॉल पहुंची और फिर यहां से गेट नंबर-2 पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान कॉलोनीवासियों में भी खासा उत्साह नजर आया। लोगों ने घरों में बाहर निकलकर और छतों से तिरंगा यात्रा का अभिवादन किया। लोग सड़कों और घरों के बाहर फोन मे वीडियो भी बनाते नजर आए। यात्रा के दौरान ट्रॉले पर फूलो से सजा तिरंगा आकर्षण का केन्द्र रहा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com