मंत्री परमार के बयान के बाद सामने आई कांग्रेस की प्रतिक्रिया
मंत्री परमार के बयान के बाद सामने आई कांग्रेस की प्रतिक्रियाPriyanka Yadav-RE

मंत्री परमार ने दिया बयान, कहा- अब MP के स्कूलों में पढ़ाया जाएगा वीर सावरकर का पाठ, कांग्रेस ने जताया ऐतराज

मध्यप्रदेश। मंत्री इंदर सिंह परमार ने बयान देते हुए कहा कि, कांग्रेस ने भारत के सच्‍चे क्रांतिकांरियों के बारे में नहीं पढ़ाया लेकिन अब स्‍कूलों में बच्‍चों को वीर सावरकर के बारे में भी पढ़ाया जाएगा।

मध्यप्रदेश। आज स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इंदर सिंह परमार (Inder Singh Parmar) का बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री इंदर सिंह परमार ने बयान देते हुए कहा कि, कांग्रेस ने भारत के सच्‍चे क्रांतिकांरियों के बारे में नहीं पढ़ाया। लेकिन अब प्रदेश के शासकीय स्‍कूलों में बच्‍चों को स्‍वाधीनता सेनानी वीर सावरकर के बारे में भी पढ़ाया जाएगा।

स्‍कूल शिक्षा राज्‍यमंत्री परमार ने की इसकी घोषणा

बता दें, मध्यप्रदेश के स्‍कूलों में पढ़ाया जाएगा, वीर सावरकर का पाठ इसके लिए स्‍कूली पाठ्यक्रम में वीर सावरकर के अध्‍याय को शामिल किया जाएगा। इसके साथ-साथ बच्‍चे भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु जैसे क्रांतिकारियों के बारे में भी पढ़ेंगे। इसकी घोषणा स्‍कूल शिक्षा राज्‍यमंत्री इंदरसिंह परमार ने की है।

इंदरसिंह परमार ने कहा

स्‍कूल शिक्षा राज्‍यमंत्री इंदरसिंह परमार ने कहा कि, वीर सावरकर पहले लेखक थे जिन्होंने 1857 आंदोलन को ‘स्वतंत्रता संग्राम’ कहा था। भारत की आज़ादी में उनका अपूरणीय योगदान है और इसलिए उनको सम्मान मिलना चाहिए। दुर्भाग्य से कांग्रेस ने भारत के सच्चे क्रांतिकारियों के बारे में नहीं पढ़ाया। हम सच्चे नायकों की जीवनियां शामिल करेंगे। हम बच्चों को उनके बारे में पढ़ाने का काम करेंगे इसलिए नए पाठ्यक्रम में हम उनके बारे में जोड़ेंगे।

नए सिलेबस में वीर सावरकर से जुड़ा पाठ होगा

मिली जानकारी के मुताबिक, नए सिलेबस में वीर सावरकर से जुड़ा पाठ होगा जिसमें उनकी गाथा पढ़ाई जाएगी। इसके अलावा भगवद गीता संदेश, भगवान परशुराम, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के बारे में भी छात्रों को पढ़ाया जाएगा।

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने जताया एतराज:

वही, स्‍कूल शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार के इस बयान के बाद कांग्रेस की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। इस मामले में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद (Arif Masood) ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे (भाजपा) सावरकर को स्‍कूल पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com