मंत्री मोहन यादव ने मांगी माफ़ी
मंत्री मोहन यादव ने मांगी माफ़ीSocial Media

बयान पर बवाल: मंत्री मोहन यादव ने सीता माता पर दिए बयान को लेकर मांगी माफी

MP: विवादित बयान को राजनीतिक मुद्दा बनाने के बाद पक्ष और विपक्ष के निशाने पर आए प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव से माफ़ी मांगने या पद से बर्खास्त करने की मांग उठी थी।

मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में माता सीता के बारे में विवादित बयान के बाद बवाल मच गया था। यह विवादित बयान मंत्री मोहन यादव ने दिया था। इस विवादित बयान को राजनीतिक मुद्दा बनाने के बाद पक्ष और विपक्ष के निशाने पर आए प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव से माफ़ी मांगने या पद से बर्खास्त करने की मांग उठी थी।

उच्च शिक्षा मंत्री ने मांगी माफ़ी :

उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। एक समारोह के दौरान मंत्री मोहन यादव ने माता सीता के ऊपर दिए विवादित बयान को लेकर एक बार फिर मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपने दिए विवादित बयान पर माफ़ी मांगी हैं और अपनी बात को स्पष्ट किया।

उनके द्वारा माफी मांगने के बाद इस विवाद पर विराम लग गया है। मंत्री मोहन यादव ने कहा कि जाने-अनजाने में माता सीता जी के इस भाव को बताने में चूक हुई हो तो खेद व्यक्त करता हूं। माता सीता भारतीय संस्कृति की प्रेरणापुंज है।

मीडिया पर लगाया आरोप :

उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के दिए विवादित बयान पर हंगामा होने के बाद मंत्री ने सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांग ली हैं, सीता माता को भारतीय संस्कृति के प्रेरणापुंज बताते हुए मीडिया पर आरोप भी लगाया हैं की उनके द्वारा दिए बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने अपने बयान से ऐसा कोई सन्देश नहीं दिया, जिससे किसी की भावनाओ को आहत पहुंचे। उनके वीडियो को काट-छांट करने के बाद वायरल किया गया।

मंत्री यादव ने आगे कहा कि– मेरे इस बयान को सोशल मीडिया में तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। इस पर क़ानूनी कार्यवाही भी की गई है। उनका कहना है कि उन्हें बदनाम करने के लिए वीडियो के एक हिस्से को ही काट-छांट कर प्रचारित किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com