Vishvas Sarang ने लगाई बयानों की झड़ी
Vishvas Sarang ने लगाई बयानों की झड़ीSyed Dabeer Hussain - RE

साल के आखिरी दिन मंत्री Vishvas Sarang ने लगाई बयानों की झड़ी, कांग्रेस पर जमकर कसा तंज

भोपाल, मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दिए ये बयान, कांग्रेस पर जमकर तंज कसते हुए कही ये बाते...

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज साल 2022 का आखिरी दिन है रात 12 बजे से नए साल की शुरुआत होगी है। ऐसे में साल के आख़िरी दिन आज मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बयानों की झड़ी लगा दी है। कांग्रेस पर जमकर तंज कसते हुए मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कही ये बाते...

मंत्री सारंग ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। कमलनाथ पर तंज कसते हुए मंत्री सारंग ने कहा कि, देशभर में कांग्रेस के अस्तित्व पर ही प्रश्नचिन्ह लग रहे हैं, पार्टी के नेता गुट और गिरोह के कारण पार्टी छोड़ रहे हैं। कमलनाथ जी ख्याली पुलाव बनाना बंद करें, कांग्रेस अब गोन केस है।

राहुल के दावे पर मंत्री सारंग का तंज

राहुल के बयान को लेकर बीजेपी ने कहा है कि राहुल भी अरविंद केजरीवाल की भाषा बोलने लगे हैं। मंत्री सारंग ने ट्वीट कर कहा कि, इसी को मुंगेरी लाल के हसीन सपने कहते हैं। राहुल गांधी की दिक्कत ये ही है कि वो जब खेत में खड़े होते हैं तब खलिहान की बात करते हैं और जब खलिहान में होते हैं तो खेत की बात करते है। राहुल गांधी क्या कहते हैं, क्या करते हैं, क्या सोचते हैं इसका तो भगवान ही मालिक है। मध्य प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी।

राहुल गांधी, खेत की जगह खलियान की बात करते हैं, और मध्यप्रदेश में कांग्रेस की जीत की बात वह उस समय कर रहे हैं, जब कमलनाथ जी द्वारा कराए सर्वे को कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह जी ने सार्वजनिक किया, जिसमें कांग्रेस को चुनिंदा सीटें ही मिल रही हैं।

मंत्री सारंग

नए साल में भोपाल को मिलने वाली है बड़ी सौगात

वहीं बयान देने से पहले मंत्री सारंग ने आज नरेला विधानसभा अंतर्गत सुभाष नगर ज़ोन कार्यालय के समीप बनने जा रहे न्यू सिविल अस्पताल की भूमि का निरीक्षण कर अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। यह सिविल अस्पताल 100 बिस्तरीय होगा, जिसके बनने से नरेला विधानसभा सहित आस-पास के क्षेत्र की जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

नरेला विधानसभा में बनेगा एक और सिविल अस्पताल-

मंत्री बोले- हम 100 बिस्तर का बहुमंजिला सिविल अस्पताल नेरला विधानसभा में बनाने जा रहे हैं। जिसका लाभ नरेला विधानसभा सहित आस-पास के क्षेत्र की जनता को भी मिलेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co