Chhatarpur Peshab Kand
Chhatarpur Peshab KandRE-Bhopal

मध्यप्रदेश में एक और पेशाब कांड: थाना प्रभारी द्वारा पत्रकार के सिर पर पेशाब करने का आरोप

Chhatarpur Peshab Kand: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस घटना पर ट्वीट करते हुए कहा है कि, सिर पर चढ़कर … ” एक गाली है। जो अब दबंगों का हथियार बन गयी है।

हाइलाइट्स :

  • थाना प्रभारी ने 10 दिन पुराने मामले में पत्रकार पर दर्ज की झूठी FIR।

  • छतरपुर एसपी को मिली लिखित शिकायत।

  • एसपी सांघी ने 48 घंटे में जांच के आदेश दिए।

Chhatarpur Peshab Kand: छतरपुर, मध्यप्रदेश। प्रदेश के छतरपुर जिले में एक और पेशाब कांड सामने आया है। इस बार आरोप थाना प्रभारी पर लगाया गया है। छतरपुर निवासी पत्रकार मिंटू दुबे की बहन और साथी पत्रकारों ने सिविल लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू पर मिंटू दुबे से मारपीट और सिर पर चढ़कर पेशाब करने का आरोप लगाया है। पत्रकार की बहन ने इस मामले में छतरपुर एसपी अमित सांघी को लिखित शिकायत दी है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस घटना पर ट्वीट करते हुए कहा है कि, सिर पर चढ़कर … ” एक गाली है। जो अब दबंगों का हथियार बन गयी है।

नंगेपन के खिलाफ मध्य प्रदेश को खड़ा होना पड़ेगा-दिग्विजय सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस घटना पर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से ट्वीट करते हुए लिखा है कि, “सिर पर चढ़कर … ” एक गाली है। अब दबंगों का हथियार बन गयी है। जिसे जहां दबंगई करनी है और किसी के अभिमान को बुलडोज़ करना है तो यह हथियार तैयार है। इस नंगेपन के खिलाफ मध्य प्रदेश को खड़ा होना पड़ेगा।

क्या है मामला :

छतरपुर जिले के निवासी पत्रकार मिंटू दुबे की बहन सुनीता तिवारी और साथी पत्रकारों ने एसपी को लिखित में शिकायत दी है। इनका कहना है कि, सिविल लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू ने मिंटू दुबे पर फर्जी FIR दर्ज़ की और लॉकअप में मारपीट कर "सिर पर पेशाब किया और जान से मारने की धमकी भी दी।" पत्रकार की बहन का आरोप है कि, थाना प्रभारी साहू ने 10 दिन पुराने लूट की FIR [IPC की धारा 394 और 587] में मिंटू दुबे का नाम जोड़ कर जेल भेज दिया। यह मामला तब सामने आया जब पत्रकार की बहन उससे मिलने जेल में गई। इसी दौरान मिंटू दुबे ने आप बीती सुनाई। शिकायत मिलने पर छतरपुर एसपी सांघी ने 48 घंटे में जांच करने के आदेश दिए है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co