कमलनाथ ने मप्र में मिशन 2023 के तहत चुनावी बिगुल बजा दिया
कमलनाथ ने मप्र में मिशन 2023 के तहत चुनावी बिगुल बजा दिया Social Media

Mission 2023: कमलनाथ पहुंचे सिंधिया के गढ़, संत रविदास जयंती पर चुनावी अभियान की करेंगे शुरुआत

Mission 2023: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में मिशन 2023 के तहत चुनावी बिगुल बजा दिया है। कमलनाथ ने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत मुरैना से की है।

मध्यप्रदेश। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में मिशन 2023 के तहत चुनावी बिगुल बजा दिया है। कमलनाथ ने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत मुरैना से की है। इसी के तहत दलित मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए कांग्रेस रविदास जयंती पर 5 फरवरी को बड़े आयोजन करने जा रही है। जिसमे पूर्व सीएम पीसीसी चीफ कमलनाथ मुरैना-ग्वालियर में रविदास जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। इसमें कमलनाथ सहित कई दिग्गज कांग्रेसी शामिल होंगे।

बता दें कि, विधानसभा चुनाव में दलित वोटरों की बदौलत ही ग्वालियर चंबल अंचल में 33 साल बाद कांग्रेस को ऐतिहासिक कामयाबी हासिल हुई थी। यही वजह है 2023 में भी ग्वालियर चंबल अंचल के दलित वोटरों पर कांग्रेस की नजर है। इस चुनावी अभियान में कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण शामिल होंगे। ग्वालियर चंबल अंचल में कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दलित मतदाताओं को रिझाने के लिए जोर लगा रही हैं।

कमलनाथ के चुनावी अभियान की पहली सीढ़ी :

विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कमलनाथ ने कमर कस ली हैं। कमलनाथ आज ग्वालियर चंबल अंचल के वोटरों को लुभाने के लिए दाना डालने पहुंच चुके हैं। मुरैना कमलनाथ के चुनावी अभियान की पहली सीढ़ी है, क्यूंकि पूर्व सीएम अपने चुनाव अभियान की शुरुआत में दलित क्षेत्रो पर निशाना बना रहे हैं। आज ग्वालियर में कमलनाथ, राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

ग्वालियर चंबल अंचल में किसका चलेगा सिक्का :

जानकारी के लिए बता दें, 2018 में कांग्रेस ने ग्वालियर चंबल अंचल में 34 में से 26 सीटें जीती थीं। भाजपा को 7 और एक सीट BSP ने जीती थी। वहीँ 2020 में सिंधिया के पार्टी छोड़ने के बाद हुए उपचुनाव में कांग्रेस 26 से सिमटकर 17 पर आ गई थी और BJP 7 से बढ़कर 16 पहुंच गई थी। इसके बाद BSP के संजू कुशवाहा ने BJP की तरफ पलायन कर लिया था। जिसके बाद अंचल की 34 सीट में से 17 सीटें बीजेपी और 17 सीटें कांग्रेस के पास हैं। अब 2023 में जो भी ग्वालियर चंबल अंचल में बढ़त हासिल करेगा मध्य प्रदेश में सत्ता उसी की बनेगी। इसलिए इस चुनाव में दलित मतदाता जीत के लिए दावपेंच जारी हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co