महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे मॉडल और एक्टर प्रिंस नरूला, भस्म आरती में हुए शामिल

Ujjain Mahakal: आज मॉडल और एक्टर प्रिंस नरूला बाबा महाकाल (Baba Mahakal) के दर्शन करने महाकाल मंदिर दर्शन के लिये पहुंचे।
उज्जैन पहुंचे मॉडल और एक्टर प्रिंस नरूला
उज्जैन पहुंचे मॉडल और एक्टर प्रिंस नरूलाSocial Media

हाइलाइट्स :

  • बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन आए एक्टर प्रिंस नरूला

  • मॉडल और एक्टर प्रिंस नरूला किए बाबा महाकाल के दर्शन

  • उन्होंने बाबा महाकाल का पूजन किया और आशीर्वाद लिया

Ujjain Mahakal: आज मॉडल और एक्टर प्रिंस नरूला (Prince Narula) उज्जैन (Ujjain) आये है। यहां प्रिंस नरूला बाबा महाकाल (Baba Mahakal) के दर्शन करने महाकाल मंदिर दर्शन के लिये पहुंचे है, उन्होंने बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए।

मंदिर में तड़के होने वाली भस्मारती में शामिल हुए प्रिंस नरूला :

शनिवार को प्रिंस नरूला महाकालेश्वर मंदिर में तड़के होने वाली भस्मारती में एक्टर शामिल हुए, उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किये। भस्मारती में शामिल होने के बाद विधि विधान से पूजा-अर्चना भी की। दर्शन-पूजन के बाद नरूला ने कहा- 'बहुत आनंद आया' महाकाल के दर्शन से ऊर्जा महसूस की। अपने लिए, परिवार और देश दुनिया के लिए कामना की है।

बीते दिनों ही महाकालेश्वर पहुंचे थे सुप्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर शान

बता दें, मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में महाकालेश्वर दर्शन करने के लिए, आए दिन देश की बड़ी-बड़ी हस्तियों से लेकर राजनीतिक जगत के लोग आते हैं। बीते दिनों ही सुप्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर शान महाकालेश्वर पहुंचे थे।

उज्जैन पहुंचे मॉडल और एक्टर प्रिंस नरूला
उज्जैन पहुंचे बॉलीवुड सिंगर शान, बाबा महाकाल के दर्शन कर बोले- सबके अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य की कामना की

ये भी पढ़े

धार्मिक नगरी उज्जैन पूरी दुनिया में काफी मशहूर है। यहां 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकाल मंदिर स्थित है। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में काफी भीड़ देखने को मिलती है। जिसमे सबसे अधिक वीआईपी आशीर्वाद लेने पहुंच रहे है। इनमें कई सेलिब्रिटी और नेता, मंत्री- मिनिस्टर भी शामिल है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com