मध्य प्रदेश में मानसून का दौर जारी
मध्य प्रदेश में मानसून का दौर जारीSudha Choubey - RE

मध्य प्रदेश में मानसून का दौर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में इस समय मानसून का दौर जारी है। पिछले कुछ समय से प्रदेशभर में बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

हाइलाइट्स-

  • मध्य प्रदेश में मानसून का दौर जारी।

  • मौसम विभाग ने जारी किया आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट।

  • मध्यप्रदेश में 22 सितंबर तक लगातार बारिश के आसार हैं।

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में इस समय मानसून का दौर जारी है। पिछले कुछ समय से प्रदेशभर में बारिश हो रही है। मध्यप्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो चला है। इसी बीच राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों आज भारी बारिश की संभावना जताई है। बता दें, मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया सक्रिय हो गया है। जिसके वजह से 21 सितंबर से तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

बता दें कि, प्रदेश भर में मानसून की गतिविधि में तेजी आई है। वहीं, बीते दिन मंगलवार से ही राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में बादलों के साथ हल्की बारिश का दौर जारी है। वहीं, मौजम विभाग ने आज 14 सितंबर को जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ मध्य की राजधानी भोपाल, उज्जैन, सागर, शहडोल संभाग के जिलों में तेज गति की बारिश होने की संभावना जताई है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट:

मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज डिंडौरी, जबलपुर, मंडला, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पन्ना में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने घर से बाहर निकलने के दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। वहीं, मौसम विभाग ने भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, नर्मदापुरम, उज्जैन, चंबल, रीवा और शहडोल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

वहीं, ग्वालियर में लगातार बारिश का दौर जारी है। शहर में सुबह से बारिश हो रही है, जिसके चलते यहां का मौसम ठंडा हो गया है। बीते दिन बुधवार को यहां 6.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बता दें, उत्तरी बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। इसके चलते 15 से 18 सितंबर तक ग्वालियर में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co