मुरैना: जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष
मुरैना: जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्षSudha Choubey - RE

मुरैना: जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, फायरिंग में 6 लोगाें की मौत

मुरैना, मध्य प्रदेश। प्रदेश के मुरैना जिले में दो गुटों में विवाद देखने को मिला। यहां दोनों ने एक दूसरे पर फायरिंग की, जिसमें दोनों पक्ष के 6 लोगों की मौत हो गई।

मुरैना, मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में खुनी संघर्ष का मामला देखने मिला। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग भी की। इस वारदात में गोली लगने से दोनों पक्ष के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में 3 महिलाएं भी शामिल है। वहीं घायलों और शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना मुरैना ज़िले के पोरसा के ग्राम लेपा में हुआ है, जहां दो पक्षों में भीषण गोलीबारी हुई। इस दौरान 6 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, धीर सिंह और उसके परिजनों ने हथियारों के साथ गजेंद्र सिंह के घर पर हमला बोल दिया। अब इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सभी मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, वहीं घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें, दोनों ही पक्षों में काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है औऱ इसे लेकर साल 2011 में भी एक की हत्या हो चुकी है।

ये है पूरा मामला:

जानकारी के मुताबिक, मुरैना के लेपागांव में रहने वाले दोनों पक्षों के बीच बीते सात आठ साल से विवाद चल रहा है। साल 2014 में भी ये दोनों पक्ष एक दूसरे के सामने आ गए थे। इस दौरान गोली लगने से एक पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जमीनी विवाद में शुरू हुई यह रंजिश चल ही रही थी कि, शुक्रवार को एक बार फिर ये दोनों पक्ष एक दूसरे के सामने आ गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक पहले दोनों पक्षों में लात घूंसे और लाठी डंडे चले।

मृतकों में ये लोग हैं शामिल:

जानकारी के लिए बता दें कि, लेपा गांव में जमीन विवाद के दौरान जिन लोगाें की मौत हुई है, उनमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष हैं। सभी मृतक रंजीत ताेमर पक्ष के हैं। मरने वालों के नाम लेस कुमारी पत्नी वीरेंद्र सिंह, बबली पत्नी नरेंद्र सिंह तोमर, मधु कुमारी पत्नी सुनील तोमर, गजेंद्र सिंह पुत्र बदलू सिंह, सत्यप्रकाश पुत्र गजेंद्र सिंह व संजू पुत्र गजेंद्र सिंह है। वहीं, घायलाें में विनोद सिंह पुत्र सुरेश सिंह तोमर और वीरेंद्र पुत्र गजेंद्र सिंह शामिल हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co