Morena News
Morena NewsSocial Media

Morena News: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में चली गोली, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Morena News: हाल ही में प्रदेश के मुरैना जिले से विवाद की खबर सामने आई है, जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में गोली चली, जिसमें दो लोग घायल हो गए है।

हाइलाइट्स:

  • घटना मध्यप्रदेश के मुरैना के चाचुल गांव की है।

  • चाचुल गांव में वन विभाग की जमीन को लेकर विवाद

  • दो पक्षों के बीच में चली गोलियां, दो घायल

Morena News: हाल ही में प्रदेश के मुरैना जिले से विवाद की खबर सामने आई है, मिली जानकारी के मुताबिक जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में गोली चली, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

घटना मुरैना के चाचुल गांव की

ये घटना मुरैना के चाचुल गांव की है। पहाड़गढ़ तहसील के चाचुल गांव में वन विभाग की जमीन को लेकर दो पक्षों में शनिवार की सुबह झगड़ा हुआ। विवाद के चलते दो पक्ष आपस में भिड़ गए, ऐसे में दो पक्षों के बीच में गोलियां चल गई। इस गोलीबारी में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक की छाती, दूसरे की गर्दन में लगी गोली

जानकारी के मुताबिक, एक पक्ष के बीरबल गुर्जर की छाती में गोली लगी है तथा दूसरे पक्ष के हरिओम गुर्जर की गर्दन में गोली लगी है। दोनों को जौरा अस्पताल में लाया गया है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

Morena News
Morena NewsSocial Media

बताते चलें कि, मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से लगातार विवाद के मामले सामने आ चुके हैं। बीते दिनों ही मुरैना जिले में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में खुनी संघर्ष का मामला देखने मिला था। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग भी की थी। इस वारदात में गोली लगने से दोनों पक्ष के 6 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल थे। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-

Morena News
मुरैना: जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, फायरिंग में 6 लोगाें की मौत

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com