MP Assembly Election 2023
MP Assembly Election 2023RE-Bhopal

Assembly Election 2023: MP में 5 अक्टूबर को बड़े नेताओं का दौरा- प्रियंका धार में और पीएम जबलपुर में करेंगे सभा

Assembly Election 2023: चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के कई बड़े नेता दौरा करेंगे। प्रियंका गांधी के अब तक 2 और पीएम मोदी के 9 दौरे हो गए हैं।

हाईलाइट्स:

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ही अब तक मध्यप्रदेश में 9 दौरे हो गए हैं।

  • प्रियंका गांधी भी धार जिले के राजगढ़ में मोहनखेड़ा में जन सभा को सम्बोधित करेंगी।

  • अब तक प्रियंका गांधी ने 2 जनसभा की हैं, एक ग्वालियर और दूसरी जबलपुर में।

भोपाल, मध्यप्रदेश। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में बड़े नेताओं का दौरा जारी है। आये दिन प्रदेश के किसी न किसी भाग में कोई बड़ा नेता जन सभा को सम्बोधित कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ही अब तक मध्यप्रदेश में 9 दौरे हो गए हैं। 5 अक्टूबर को प्रधानमंत्री 10 वें दौरे के लिए मध्यप्रदेश के जबलपुर आ रहे हैं। इसी दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी धार जिले के राजगढ़ में मोहनखेड़ा में जन सभा को सम्बोधित करेंगी।

5 अक्टूबर को पीएम मोदी का जबलपुर दौरा:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 5 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के जबलपुर का दौरा करेंगे। एक हफ्ते में यह पीएम मोदी का दूसरा दौरा है। 2 अक्टूबर को ही पीएम मोदी ग्वालियर में आये थे। जहां उन्होंने 19 हजार करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया था। जबलपुर में पीएम मोदी रानी दुर्गावती के समारक की आधारशिला रखने आ रहे हैं।

5 अक्टूबर को प्रियंका गांधी का धार दौरा:

विधानसभा चुनाव की तैयारी कांग्रेस भी जोर शोर से कर रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी धार में जन सभा को सम्बोधित करेंगी। प्रियंका गांधी जबलपुर में इस साल एक जन सभा कर चुकी हैं। अब तक प्रियंका गांधी ने 2 जनसभा की हैं, एक ग्वालियर और दूसरी जबलपुर में।

राहुल गांधी 10 को आएंगे मध्यप्रदेश:

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी 10 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल क्षेत्र शहडोल आएंगे। इसके पहले भी उनका शहडोल दौरा प्रस्तावित था लेकिन किन्ही कारणों से यह दौरा निरस्त हो गया। राहुल गांधी ने 30 सितम्बर को शाजापुर के कालापीपल में जन सभा को सम्बोधित किया था। 10 अक्टूबर को राहुल गांधी शहडोल के ब्योहारी में जन सभा को सम्बोधित करेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co