Rani Agarwal Contest MP Assembly Elections From Singrauli
Rani Agarwal Contest MP Assembly Elections From SingrauliRE-Bhopal

MP Assembly Election : AAP ने सिंगरौली विधानसभा सीट से महापौर रानी अग्रवाल को घोषित किया प्रत्याशी

Rani Agarwal Contest MP Assembly Elections From Singrauli: मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी ने 230 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है।

हाइलाइट्स :

  • रानी अग्रवाल विधानसभा चुनाव 2018 में चंद मतों से हार गई थीं।

  • MP में आम आदमी पार्टी 230 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी।

  • सिंगरौली से महापौर हैं रानी अग्रवाल।

भोपाल, मध्यप्रदेश। आम आदमी पार्टी (आप) ने रानी अग्रवाल को सिंगरौली विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। रानी अग्रवाल आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष हैं और सिंगरौली नगर निगम से महापौर भी हैं। रानी अग्रवाल पिछला विधानसभा चुनाव 2018 में चंद मतों से हार गई थीं।

मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी ने 230 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है। सोमवार को आप पार्टी ने मध्यप्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल को चुनावी मैदान में उतारा है। माना जा रहा है कि, सिंगरौली विधानसभा का चुनाव इस बार त्रिकोणीय होगा। मध्यप्रदेश मे आप पार्टी की एक मात्र महापौर सिंगरौली से रानी अग्रवाल ही हैं।

RE-Bhopal

सिंगरौली की मेयर रानी अग्रवाल इससे पूर्व भाजपा की कार्यकर्ता थीं, लेकिन 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान रानी अग्रवाल ने बीजेपी से इस्तीफा देकर आप पार्टी में शामिल हो गई। 2018 विधानसभा का चुनाम भी रानी अग्रवाल ने आम आदमी पार्टी से लड़ा था, लेकिन कांग्रेस और भाजपा को कड़ी टक्कर देने के बावजूद चंद वोटों से चुनाव हार गई थी। भाजपा के प्रत्याशी रामलल्लू बैश्य को इस चुनाव मे जीत मिली थी।

सिंगरौली विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने पर रानी अग्रवाल ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आभार व्यक्त किया है। ट्वीटर(X) मे ट्वीट करते हुए लिखा कि, हम पर विश्वास रखने और बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का आभार।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com