MP Election Voting 2023
MP Election Voting 2023RE-Bhopal

MP Election Voting : लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार की तैयारी जोरों पर, मतदान दल पोलिंग बूथ के लिए रवाना

MP Election Voting : भोपाल में मतदान दल ने मतदान सामग्री प्राप्त की। प्रदेश के सभी जिलों में मतदान दलों को रवाना करने के लिए परिवहन की पर्याप्त व्यवस्था की गई।

हाइलाइट्स :

  • 17 नवम्बर को मतदान की तैयारी।

  • ड्यूटी पर लगाए मतदान दल में उत्साह।

  • शुक्रवार सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा मतदान।

मध्यप्रदेश। मतदान की तैयारी प्रदेश में जोरों पर है। 17 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए विभिन्न पूलिंग बूथ पर ड्यूटी पर लगाए गए अधिकारियों - कर्मचारियों को मतदान सामग्री वितरित की गई। मतदान को लेकर दलों में शामिल महिला कर्मियों में विशेष उत्साह नजर आया। पहली बार ड्यूटी पर लगाई गई एक महिला अधिकारी पारम्परिक वेशभूषा में मतदान सामग्री एकत्रित करने पहुंची।

अपनी पारंपरिक वेशभूषा में मतदान सामग्री लेने आई डिंडौरी जिले की चित्रा उद्दे ने कहा कि, उन्हें पहली पहली बार निर्वाचन में डयूटी करने का मौका मिला है और वे इसके लिए बहुत उत्साहित हैं। इसके अलावा वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक-133 पर मतदान दल में शामिल गायत्री गोस्वामी अपने 2 वर्ष के बेटे के साथ सामग्री प्राप्त करने के लिए स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुँची। दिव्यांग शिक्षक बल्लम सिंह धुर्वे को मतदान केंद्र क्रमांक 232 में मतदान कराने की जिम्मेदारी मिली थी। उन्होंने गुरुवार को कलेक्ट्रेट प्रांगण से मतदान सामग्री प्राप्त की।

2 वर्ष के बेटे के साथ सामग्री प्राप्त करने के लिए पहुंची गायत्री गोस्वामी
2 वर्ष के बेटे के साथ सामग्री प्राप्त करने के लिए पहुंची गायत्री गोस्वामीRE-Bhopal

भोपाल में मतदान दल :

भोपाल में भी मतदान दल ने मतदान सामग्री प्राप्त की
भोपाल में भी मतदान दल ने मतदान सामग्री प्राप्त कीRE - Bhopal

भोपाल में भी मतदान दल ने मतदान सामग्री प्राप्त की। प्रदेश के सभी जिलों में मतदान दलों को रवाना करने के लिए परिवहन की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान दल सामग्री लेकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। भोपाल की सातों विधानसभा क्षेत्रों में 2049 ईवीएम एवं वीवीपेट का उपयोग होगा। अतिरिक्त रूप से 20-20 प्रतिशत कंट्रोल और बैलेट यूनिट के अलावा 30 प्रतिशत वीवीपेट रिजर्व रखी गई है। जिले में 300 आदर्श और 111 महिला मतदान केन्द्र भी बनाए गए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.