मतदान के बीच दिमनी में दो पक्षों में पथराव
मतदान के बीच दिमनी में दो पक्षों में पथरावRE-Bhopal

MP विधानसभा चुनाव मतदान : दिमनी में दो पक्षों में पथराव, एक व्यक्ति गंभीर घायल

Stone Pelting Between Two Parties in Dimani During Voting : एक व्यक्ति के सिर में चोट लगी है। अभी क्षेत्र में शांति है। कुछ ग्रामीणों ने गोलीबारी की शिकायत भी की है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई।

हाइलाइट्स :

  • दिमनी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 147-148 पर पथराव।

  • कुछ ग्रामीणों ने गोलीबारी की शिकायत भी की।

  • मुरैना कलेक्टर ने बताया, अभी मतदान शांति पूर्वक चल रहा है।

मध्यप्रदेश। विधानसभा चुनाव 2023 का मतदान जारी है। दिमनी में दो पक्षों के बीच पथराव की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार मुरैना के मिरघान में दिमनी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 147-148 पर पथराव हुआ है। पथराव में एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस के अनुसार स्थिति अभी नियंत्रित है। पहले यहाँ गोली चलने की खबर सामने आई थी लेकिन प्रशासन ने गोली चलने की बात से साफ़ इंकार किया है।

DSP विजय सिंह भदोरिया ने बताया कि, शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि दो पक्षों में झगड़ा हो गई है और पथराव हो गया है। पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को वहां से हटाया। एक व्यक्ति के सिर में चोट लगी है। अभी क्षेत्र में शांति है। कुछ ग्रामीणों ने गोलीबारी की शिकायत भी की है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

मुरैना कलेक्टर ने बताया कि, ग्राम मिर्घान में किसी भी प्रकार की कोई गोली नहीं चली है। मौके पर तहसीलदार और डीएसपी पहुंचे तथा अभी भी वहां मौजूद हैं दो पक्षों में आपस में हल्की सी झड़प हुई थी, मतदान शांति पूर्वक चल रहा है।

पढिए मतदान से जुड़े हर अपडेट :

मतदान के बीच दिमनी में दो पक्षों में पथराव
MP Assembly Election Voting 2023 LIVE - 230 विधानसभा सीट पर 11.55 प्रतिशत मतदान

विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान शुक्रवार सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान शुरू होगा इससे पहले सभी केंद्रों पर 5:30 बजे से मॉक पोल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव में 2 हजार 533 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रदेश में कुल 5 करोड़ 60 लाख 58 हजार 521 मतदाता इन उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे। शाम 6 बजे तक मतदान जारी रहेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए नेचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।

मतदान के बीच दिमनी में दो पक्षों में पथराव
MP की 230 विधानसभा सीट पर मतदान आज: 2 हजार 533 उम्मीदवार मैदान में, शिवराज सिंह और कमलनाथ की प्रतिष्ठा दांव पर

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co