कल 25 मई को जारी होंगे MP बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट
कल 25 मई को जारी होंगे MP बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्टSudha Choubey - RE

MP Board Result Date 2023: कल 25 मई को जारी होंगे MP बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट

MP Board Result Date 2023: 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2023 की डेट जारी कर दी है।

MP Board 10th,12th Result Date 2023: 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2023 की डेट जारी कर दी है। बता दें, परीक्षा का परिणाम 25 मई को दोपहर 12.30 बजे घोषित किया जाएगा। मैट्रिक और इंटर की बोर्ड परीक्षा 2023 में शामिल छात्र-छात्राएं अपने रोल नंबर का प्रयोग कर आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

कितने बजे जारी किया जाएगा रिजल्ट:

बता दें कि, इस बारे में बोर्ड ने विज्ञप्ति जारी करके जानकारी दी है। इस जानकारी के मुताबिक, एमपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं के नतीजे कल दोपहर में 12.30 बजे जारी किए जाएंगे। छात्र ताजा अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। बता दें, परीक्षा के बाद से ही 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी रिजल्ट के इंतजार में थे। अब गुरवार 25 मई को दोपहर 12.30 बजे रिजल्ट जारी होने वाला है। इसको लेकर सभी विद्यार्थी बहुत उत्सुक है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा रिजल्ट:

जानकारी के लिए बता दें कि, 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा प्रदेश के शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार करेंगे। 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2023 प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट के साथ बोर्ड टॉपर की लिस्ट भी जारी किया जाएगा। MP Board Exam में इस बार 19 लाख के करीब स्टूडेंट्स मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुए थे।

इन वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं नतीजे:

एमपीबीएसई एमपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं के नतीजे चेक करने के लिए कैंडिडेट्स इनमें से किसी भी वेबसाइट पर जा सकते हैं –

  • mpresults.nic.in

  • mpbse.mponline.gov.in

  • mpbse.nic.in.

ऐसे चेक करें रिजल्ट:

  • स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।

  • होम पेज पर 10th या 12th Results 2023 के लिंक पर क्लिक करें।

  • रोल नंबर आदि दर्ज कर सबमिट करें।

  • स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

  • स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट के अलावा MPBSE मोबाइल ऐप के जरिए भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com