MP Breaking News: ओंकारेश्वर में पलटी नाव
MP Breaking News: ओंकारेश्वर में पलटी नावRaj Express

MP Breaking News: ओंकारेश्वर में पलटी नाव, 2 साल के बच्चे की डूबने से मौत

खंडवा, मध्य प्रदेश। खबर आई है कि, ओंकारेश्वर नर्मदा नदी में नाव डूबने से एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें सवार 2 साल के मासूम की डूबने से मौत की खबर सामने आई है।

हाइलाइट्स-

  • मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से आई बड़ी खबर

  • ओंकारेश्वर नर्मदा नदी में नाव डूबने से एक बड़ा हादसा हो गया

  • हादसे में 2 साल के मासूम की डूबने से मौत हो गई

  • गोताखोरों द्वारा नाव में सवार बाकी लोगों की तलाश जारी है

खंडवा, मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित भगवान शंकर की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर से बड़ी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, ओंकारेश्वर नर्मदा नदी में नाव डूबने से एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें सवार 2 साल के मासूम की डूबने से मौत की खबर सामने आई है। फिलहाल नाव में सवार बाकी लोगों की तलाश गोताखोरों द्वारा जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा आज सोमवार दोपहर करीब सवा तीन बजे तेज हवा के साथ हुई बारिश के दौरान हुआ। बताया जा रहा है कि, तेज बारिश के बीच नर्मदा नदी में लहर उठी और यह नाव उसका शिकार हो गई। हादसे का शिकार हुए लोगों में सभी गुजरात के श्रद्धालु शामिल है, जिसमें एक बच्चा भी था।

बताया जाता है कि, हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों और नाविकों की कोशिशों से दो महिला और एक पुरुष को बचा लिया गया। वहीं एक पुरुष और बच्चा लापता हो गए। बाद में बच्चे का शव भी मिल चूका है। घटना की सूचना मिलते ही मांधाता पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से लापता पुरुष की तलाश की जा रही है।

आपको बता दें कि, गुजरात से श्रद्धालुओं को लेकर आए वाहन चालक सुखा भाई ने बताया कि, बच्चे का नाम मुकुल था। वहीं श्रद्धालुओं में एक महिला और पुरुष के पुलिस विभाग में होने की बात सामने आई है। सभी श्रद्धालु भावनगर गुजरात के रहने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि, दोपहर तीन बजे के लगभग ओंकारेश्वर में एकाएक तेज हवा के साथ बारिश हुई है। हादसे के बाद श्रद्धालु बच्चे को लेकर सनावद अस्पताल रवाना हो गए। इस कारण पूरी जानकारी नहीं मिल सकी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com