MP Breaking Live News Update
MP Breaking Live News UpdateSyed Dabeer Hussain- RE

MP Breaking News Update: कर्मवीर शर्मा खरगोन और भास्कर लक्षकार बने रतलाम कलेक्टर

Ratlam Collector : चुनाव आयोग की हरी झंडी मिलने के बाद राज्य सरकार ने खरगोन और रतलाम जिले में नए कलेक्टर पदस्थ कर दिए हैं।

Karmaveer Sharma Khargone and Bhaskar Lakshkar became Ratlam Collector : भोपाल, मध्य प्रदेश । चुनाव आयोग की हरी झंडी मिलने के बाद राज्य सरकार ने खरगोन और रतलाम जिले में नए कलेक्टर पदस्थ कर दिए हैं। अपर आयुक्त उच्च शिक्षा कर्मवीर शर्मा को खरगोन जिले का कलेक्टर बनाया गया है, वहीं आयुक्त-सह संचालक संस्थागत वित्त व अपर सचिव वित्त विभाग भास्कर लक्षकार को रतलाम कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद 11 अक्टूबर को ही खरगोन और रतलाम जिले के तत्कालीन कलेक्टर को हटा दिया गया था। तत्कालीन खरगोन कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा और रतलाम कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी को हटाकर मंत्रालय में उप सचिव पदस्थ कर दिया गया था। दोनों ही अफसरों पर राज्य सरकार के पक्ष में काम करने के आरोप लगे थे। उसके बाद आयोग ने दोनों अफसरों को हटाकर नए कलेक्टर की तैनाती के लिए राज्य सरकार से नामों का पैनल मांग लिया था। शुक्रवार को आयोग से अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार रात को आदेश जारी कर दिए है।

New superintendents of police posted in Jabalpur and Bhind : जबलपुर और भिंड में नए पुलिस अधीक्षक पदस्थ 

जबलपुर और भिंड में नए पुलिस अधीक्षक पदस्थ
जबलपुर और भिंड में नए पुलिस अधीक्षक पदस्थRaj Express

बिटिया के लिए सपने, अम्मा के चेहरे पर सुकून मुझे ये भरोसा देता है कि सही रास्ते पर आगे बढ़ रहा हूँ... सपने पूरे होते रहेंगे, चेहरों पर ये खुशी व सुकून बना रहेगा।

CM शिवराज

CM शिवराज
CM शिवराज Social Media
CM की भोपाल में भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर के समर्थन में जनसंपर्क एवं जनसभा

MP Election 2023: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी खुद संभाल ली, इसी कड़ी में आज बीजेपी प्रत्याशी कृष्णा गौर के समर्थन में मुख्यमंत्री की गोविन्दपुरा विधानसभा जनसंपर्क एवं जनसभा।

भाजपा के कई कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

MP News: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को एक के बाद एक झटके लग रहे है आज फिर भारतीय जनता पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। बता दें,भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ थामा हैं। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजन मंडलोई ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई है।

भाजपा के कई कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल
भाजपा के कई कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिलSocial Media
MP में प्रियंका गांधी पर आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज

Madhya Pradesh News: एमपी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज की गई है, चुनाव आयोग ने जांच शुरू कर दी है। इसे लेकर इंदौर के एडवोकेट ने चुनाव आयोग में शिकायत की है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ की बैठक

MP Election 2023: आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश श्री अनुपम राजन द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक कर मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

चुनाव आयोग ने एसपी रेल हितेश चौधरी को हटाया

MP News: हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है कि, मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले आईपीएस अधिकारी हितेश चौधरी को पीएचक्यू की विशेष चुनाव शाखा के चुनाव सेल से हटा दिया गया है। 

रतलाम में खड़े वाहन में अचानक लगी भीषण आग

रतलाम, मध्यप्रदेश। एमपी के रतलाम शहर में खड़े वाहन में अचानक आग लग गई कुछ देर में वाहन से आग की लपटें निकलने लगी। भीषण आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड पहुंची, आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 रतलाम में खड़े वाहन में लगी भीषण आग
रतलाम में खड़े वाहन में लगी भीषण आगSocial Media
बैतूल में स्कूल की छत पर खेल रहा छात्र अचानक गिरा, गंभीर हालत

बैतूल, मध्यप्रदेश। एमपी के बैतूल जिले में स्कूल की छत पर खेल रहा तीसरी क्लास का छात्र आज अचानक छत से नीचे आ गिरा, चीख पुकार के बाद मौके पर पहुंचे शिक्षकों ने उसे गंभीर हालत में उठाकर अस्पताल पहुंचाया।

वोट के लिए निरंतर झूठ बोलने वाली कांग्रेस आखिर जनता से और कितना झूठ बोलेगी- सीएम

CM Shivraj Statement: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बयान देते हुए कहा कि, कमलनाथ जी का अब बस एक ही काम रह गया है... "अपने हाईकमान से लगातार झूठ बुलवाना।" प्रियंका गांधी जी आपने मध्यप्रदेश में जिस 'पेसा एक्ट' को लागू करने का जनता से कल वादा किया, वह 'पेसा एक्ट' 15 नवंबर 2022 को ही जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी की गरिमामयी उपस्थिति में लागू हो चुका है। वोट के लिए निरंतर झूठ बोलने वाली कांग्रेस आखिर जनता से और कितना झूठ बोलेगी?

चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची नवरात्रि के पहले दिन जारी की जाएगी- कांग्रेस नेता सुरजेवाला

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में चुनावी जंग का ऐलान हो चुका है। इस बार प्रदेश में एक ही चरण में मतदान 17 नवंबर को होगा और इसके नतीजे 3 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। ऐसे में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची की घोषणा पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला का बयान सामने आया है, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि- "उम्मीदवारों की पहली सूची नवरात्रि के पहले दिन जारी की जाएगी"

प्रियंका हो या राहुल गांधी झूठ के अलावा वे कुछ भी नहीं हैं-कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर, मध्यप्रदेश। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने बयान देते हुए कहा- प्रियंका गांधी हो या राहुल गांधी हो झूठ के अलावा वे कुछ भी नहीं हैं। पिछले चुनाव में भी राहुल गांधी ने किसानों को धोखा दिया। कांग्रेस अभी भी धोखा देने का काम कर रही है। कल उन्होंने वन अधिकार के पट्टों को लेकर बोला, वन अधिकार के पट्टे सर्वाधिक भाजपा सरकार ने दिए। वनों में आदिवासियों के अधिकार को भाजपा ने सुरक्षित किया है। कांग्रेस जबरदस्ती झूठ बोलकर भाजपा पर आरोप लगा रही है।

मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने छोड़ी BJP

Narayan Tripathi left BJP: आज मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने विधानसभा और BJP की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को इस्तीफा भेजा है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को भी त्यागपत्र भेजा है।

खंडवा में फूलों से सजी किशोरकुमार की समाधि

खंडवा, मध्यप्रदेश। आज मध्यप्रदेश की माटी के महान सपूत, भारतीय सिनेमा के सदाबहार गायक श्रद्धेय किशोर कुमार की पुण्यतिथि है। इस मौके पर खंडवा जिले में किशोरकुमार की पुण्यतिथि पर उनकी समाधि फूलों से महक उठी। शुक्रवार को जिले में किशोरकुमार की समाधि फूलों से सजी, समाधि स्थल फूलों से सजा और दूध-जलेबी का भोग भी लगा।

किशोरकुमार की समाधि फूलों से सजी
किशोरकुमार की समाधि फूलों से सजीSocial Media
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता

Narottam Mishra Press Conference: आज मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में पत्रकार वार्ता की। कांग्रेस पर तंज कसते हुए गृहमंत्री ने कहा- 'पीएफआई और हमास तो बहाना' कांग्रेस का काम आतंकियों को बचाना है।

भोपाल में मुख्यमंत्री की पत्रकारों से चर्चा

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निवास स्थित कार्यालय में मीडिया के साथियों से चर्चा की, इस दौरान सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है और कहा कि, कांग्रेस नेता कमलनाथ गांधी परिवार को ही ठग रहें है।

चुनाव में जनता कांग्रेस का नामोनिशान मिटा कर रहेगी- भाजपा

BJP Taunt on Congress: आज फिर भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर तंज कसा और कहा कि, सत्ता में आकर जनहितैषी योजनाओं को रोकने वाली कांग्रेस की असलियत जनता जानती है। इस विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस का नामोनिशान मिटा कर रहेगी।

सरताज सिंह के आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री ने उन्हें दी श्रद्धांजलि

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता सरताज सिंह के आवास पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान  मुख्यमंत्री ने कहा कि, बड़े भारी और दुखी मन से मैंने सरताज जी के अंतिम दर्शन किए। वे नर्मदापुरम की राजनीति के सरताज थे और जनता के दिलों पर राज करते थे।

आज भोपाल में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करेंगे गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

भोपाल, मध्य प्रदेश। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा आज सुबह 11ः00 बजे बंसल वन स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करेंगे।

बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम

Bhopal News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी खुद संभाल ली है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री आज गोविंदपुरा इलाके में बीजेपी प्रत्याशी कृष्णा गौर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

छिंदवाड़ा के बाजार में आग मचा हड़कंप, कई दुकानें जलकर खाक

Chhindwara News: शुक्रवार तड़के छिंदवाड़ा स्थित जुन्नारदेव बाजार में भीषण आग लग गई। इस घटना में कई दुकाने पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। जबकि कई अन्य दुकानें भी चपेट में आए है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com