MP उपचुनाव परिणाम 2021: रैगांव सीट छोड़कर भाजपा ने सभी सीटों पर दर्ज की जीत

भोपाल, मध्यप्रदेश। MP उपचुनाव में विधानसभा की तीनों और खंडवा लोकसभा सीट के परिणाम सामने आ गए हैं, रैगांव सीट को छोड़कर भाजपा ने सभी सीटों पर जीत दर्ज की है।
MP उपचुनाव परिणाम 2021
MP उपचुनाव परिणाम 2021Social Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। MP उपचुनाव में विधानसभा की तीनों और खंडवा लोकसभा सीट के परिणाम सामने आ गए हैं, भाजपा ने सीट छोड़कर कांग्रेस की जोबट और पृथ्वीपुर सीट छीन ली है। वही खंडवा लोकसभा सीट भी भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल 80 हजार वोटों से जीत लिया है। कांग्रेस ने सिर्फ रैगांव की सीट पर जीत दर्ज की है।

जोबट विस सीट पर भाजपा उम्‍मीदवार सुलोचना रावत विजयी

प्रदेश की जोबट विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्‍याशी सुलोचना रावत विजयी रही हैं, उन्‍होंने कांग्रेस के उम्‍मीदवार महेश पटेल को 6 हजार से अधिक वोट से हराया। महेश पटेल को 62627 व सुलोचना रावत को 68752 वोट मिले। सुलोचना रावत 6080 मतों से जीती। विधानसभा उपचुनाव के ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर आई सुलोचना चौथी बार विधायक बनी हैं, वे अब तक 5 बार विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं।

जोबट विस सीट पर भाजपा उम्‍मीदवार सुलोचना रावत विजयी
जोबट विस सीट पर भाजपा उम्‍मीदवार सुलोचना रावत विजयीSocial Media

पृथ्वीपुर में भी भाजपा ने 15 हजार वोट से दर्ज की जीत

पृथ्वीपुर विधानसभा उपचुनाव सीट पर बीजेपी उम्मीदवार शिशुपाल यादव को जीत मिली है। उन्होंने दिवंगत विधायक बृजेंद्र सिंह राठौर के बेटे को उपचुनाव में हराया है। मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी के शिशुपाल यादव ने कांग्रेस के नितेंद्र सिंह राठौर को 15 हजार से भी ज्यादा वोटों से चुनाव हरा दिया है। बता दें कि रिजल्ट से पहले कांग्रेस प्रत्याशी नितेंद्र सिंह राठौर ने हार मान ली।

सीएम ने ट्वीट कर कहा-

पृथ्वीपुर विस सीट के उपचुनाव में भाजपा की जीत आदरणीय प्रधानमंत्री द्वारा विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं पर जनता का आशीर्वाद है। डॉक्टर शिशुपाल यादव जी को बधाई। पृथ्वीपुर के नागरिकों का हृदय से आभार। क्षेत्र के विकास के लिए हम संकल्पित होकर कार्य करेंगे।

पृथ्वीपुर में भी भाजपा ने 15 हजार वोट से दर्ज की जीत
पृथ्वीपुर में भी भाजपा ने 15 हजार वोट से दर्ज की जीत Social Media

खंडवा लोकसभा सीट भी 80 हजार वोटों से BJP जीती

खंडवा लोकसभा उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। बीजेपी उम्मीदवार ज्ञानेश्वर पाटिल चुनाव चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने इस चुनाव में 80 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार राजनारायण सिंह पुरनी की हार हुई है। पुरनी अपनी हार स्वीकार कर मतगणना केंद्र से निकल गए हैं। इस सीट पर पहले से ही बीजेपी का कब्जा था।

खंडवा लोकसभा सीट भी 80 हजार वोटों से BJP जीती
खंडवा लोकसभा सीट भी 80 हजार वोटों से BJP जीती Social Media

सिर्फ रैगांव में जीती कांग्रेस :

इस बीच कांग्रेस ने रैगांव की सीट पर जीत दर्ज की है, यहां 31 साल बाद कांग्रेस की कल्पना वर्मा ने जीत दर्ज कराई है। उन्होंने 12 हजार 96 वोटों से भाजपा की प्रतिमा बागरी को हराया है।

कांग्रेस ने रैगांव की सीट पर जीत दर्ज की
कांग्रेस ने रैगांव की सीट पर जीत दर्ज कीSocial Media

मध्य प्रदेश की तीन विस सीट और एक लोकसभा सीट पर हुए उप चुनाव के परिणाम में जनता भाजपा के साथ खड़ी दिखाई दे रही है। तीन विधानसभा में से पृथ्वीपुर और जोबट में भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलाकर जनता ने मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी को दिवाली का गिफ्ट दिया है। उधर खंडवा लोकसभा सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल जीते हैं।

जीत के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा-

भाजपा की जीत के बाद मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- जीत मध्यप्रदेश के काम की है। परिणाम बहुत अच्छे आए। जैसा सोचा था, उससे बेहतर रिजल्ट आए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com