MP Cabinet Decisions
MP Cabinet DecisionsRE-Bhopal

MP Cabinet Decisions:450 रुपए रसोई गैस सिलेंडर, 31 अगस्त तक बिजली बिल जीरो समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

MP Cabinet Decisions: मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक में नव नियुक्त मंत्री गौरीशंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ल और राहुल लोधी का स्वागत किया और उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं।

हाइलाइट्स :

  • कैबिनेट बैठक में नव नियुक्त मंत्री हुए शामिल।

  • कैबिनेट ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय।

  • AIIMS के लिए कैबिनेट ने किया भूमि का आबंटन।

भोपाल, मध्यप्रदेश। गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में रसोई गैस सिलेंडर 450 रुपए, AIMS के लिए भूमि का आबंटन और सतपुड़ा भवन का रिनोवेशन समेत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री शामिल हुए। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णयों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक में नव नियुक्त मंत्री गौरीशंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ल और राहुल लोधी का स्वागत किया और उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं।

महत्वपूर्ण निर्णय :

  • 31 अगस्त तक बिजली के सभी बढे हुए बिल जीरो कर दिए जाएंगे।

  • 450 रुपए के गैस सिलेंडर को कैबिनेट की मंजूरी। उज्वला कनेक्शन को तत्काल और शेष को आवेदन के बाद राशि दे दी जाएगी।

  • आशा, शहरी आशा और आशा पर्यवेक्षकों को प्रोत्साहन राशि 2 हजार से 6 हजार की गई। प्रतिवर्ष उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के अनुसार बढ़ेंगे 1 हजार रुपए।

  • मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 15 से 2 अक्टूबर तक संभाग स्तर पर खेलों के आयोजन को मंजूरी।

  • मेधावी छात्र योजना के तहत आय सीमा 6 लाख से बढाकर 8 लाख की गई।

  • कपास के व्यापारियों का मंडी शुल्क घटाया गया।

  • गुर्जर कल्याण के लिए देवनारायण बोर्ड का गठन।

  • नगर पालिका और नगर पंचायतों में काया कल्प योजना के लिए 1200 करोड़ रुपए की मंजूरी।

  • आदिवासी महिलाओं को भी लाड़ली बहना योजना का लाभ दिया जाएगा।

  • AIIMS के लिए भूमि का आबंटन।

  • पश्चिम भोपाल फोर लेन को मंजूरी।

  • सतपुड़ा भवन के रिनोवेशन के लिए 167 करोड़ का आवंटन।

  • रतलाम के सैलाना और छतरपुर के लव कुश नगर में 2 नवीन समूह योजना को मंजूरी। गाँव वासियों को नल से जल की सुविधा मिलेगी।

RE-Bhopal
RE-Bhopal

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com