MP Congress : प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में फिर होगी पदाधिकारियो की नई भर्ती
ग्वालियर,मध्य प्रदेश। प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी को लेकर कई बार सवाल उठते रहे है कि जम्बो कार्यकारिणी होने से पदाधिकारियो का महत्व कम होता जा रहा है, लेकिन इससे बचने का उपाय कांग्रेस के पास नहीं है। यही कारण है कि प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी में अब जल्द ही नए पदाधिकरियों की भर्ती हो सकती है ओर इसके लिए ग्वालियर से भी कई नेताओ ने अपने समर्थको के नाम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तक पहुंच दिए गए है। संभावना तो यह भी है कि कार्यकारिणी में जो लोग नए शामिल किए जाने है उसकी घोषणा होली के त्यौहार के बाद हो सकती है।
प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में ग्वालियर में काफी नाम छूट गए थे, जिसके कारण उनमे नाराजगी बनी हुई है। वैसे जो कार्यकरिणी बनाई थी उसमें ऐसे कांग्रेसियो को शामिल नहीं किया गया था जो चुनाव लड़ने के इच्छुक थे यही कारण है कि काफी संख्या में ग्वालियर के पदाधिकारी अब पूर्व हो गए है, लेकिन नए लोगो को जिस संख्या मेंं मौका मिलना चाहिए था वह नहीं मिल पाया। भले ही कांग्रेस में एकजुट होने की बात कही जा रही हो, लेकिन ग्वालियर में खैमेबाजी साफ नजर आ रही है ओर यही कारण है कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से काफी संख्या में कांग्रेसी नाराज है पर वह अपना पद एक विधायक की कृपा से बचाने में सफल हो गए ओर अब उन्ही के हिसाब से संचालित हो रहे है यह चर्चा कोई ओर नहीं बल्कि कांग्रेस के अंदर ही चल रही है, लेकिन अब खुलकर कोई विरोध नहीं कर रहा है इसके पीछे कारण यह है कि विरोध करने पर उनके खिलाफ कार्यवाही की जा सकती है। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश के बाद भी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत काफी देरी से शुरू क ी गई जबकि इसकी शुरूआत 26 जनवरी से हो गई थी ओर यह निर्देश मिले थे कि दो माह तक इस अभियान को लगातार जारी रखना है। अब कुछ दिनो से ग्वालियर शहर की विधानसभा क्षेत्रो में कांग्रेसी जरूर हाथ जोड़ने के लिए निकल गए है।
नए पदाधिकारियो के लिए अपने समर्थको को नाम दिए
प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी में नए सदस्यों को शामिल कराने के लिए नेताओ ने अपने समर्थको के नाम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सौप दिए है। इसके पीछे कारण यह बताया गया है कि विधानसभा चुनाव के मात्र 7 माह बचे है ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओ को संतुष्ट करने का काम किया जा रहा है ओर इसके चलते ग्वालियर से कई कांग्रेसी प्रदेश कांग्रेस कार्यकरिणी में शामिल किए जा सकते है। सूत्रो का कहना है कि पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने ग्वालियर शहर के कांग्रेस नेता अलबेल घुरैया व कृष्णराव दीक्षित का नाम कार्यकरिणी में पदाधिकारी बनाने के लिए दिया है जबकि बालेन्दु शुक्ला ने लतीफ खां, महाराज सिंह पटेल, अख्तर हुसैन कुरैशी व प्रेम सिंह कौरव जबकि जिले के प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान ने इन्द्रजीत सिंह चौहान, योगेन्द्र सिंह तोमर, अशोक प्रेमी के नाम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को दिए है। सूत्रो का कहना है कि जो नाम दिए गए है उनको कार्यकारिणी में शामिल कर होली के बाद कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियो की घोषणा की जा सकती है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।