'बेटियों ने रचा इतिहास' 7वीं बार एशिया कप विजेता बनने पर MP नेताओं ने भारतीय महिला टीम को दी बधाई

भोपाल, मध्यप्रदेश। भारतीय महिला टीम 7वीं बार एशियाई चैंपियन बनी है, इस उपलब्धि के लिए नेताओं ने इंडिया टीम के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।
MP नेताओं ने भारतीय महिला टीम को दी बधाई
MP नेताओं ने भारतीय महिला टीम को दी बधाईSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। भारतीय महिला टीम 7वीं बार एशियाई चैंपियन बनी है, भारतीय महिला टीम ने फाइनल में श्रीलंका पर 8 विकेट से जीत हासिल की है। हरमनप्रीत कौर की अगुआई में भारतीय महिला टीम ने रिकॉर्ड 7वीं बार एशिया कप कप का खिताब जीत लिया है, इस उपलब्धि के लिए नेताओं ने इंडिया टीम के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई : सीएम

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा कि, 7 वीं बार एशिया कप विजेता बनने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई, यह जीत देशवासियों को खुशी देनी वाली है। आप ऐसे ही आगे बढ़ते रहें। अपने खेल, अपनी प्रतिभा से देश को गौरवान्वित करते रहें। पुनः बधाईयां एवं शुभकामनाएँ।

नरोत्तम मिश्रा ने किया ट्वीट :

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा कि, 'बेटियों ने रचा इतिहास' भारतीय महिला टीम ने रिकॉर्ड 7वीं बार एशिया कप का खिताब जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। टीम के सभी खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक जीत के लिए हार्दिक बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

वीडी शर्मा ने किया ट्वीट

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने AsiaCup2022 फाइनल मैच में श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस उपलब्धि के लिए TeamIndia की सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। प्रत्येक भारतीय को आप पर गर्व है।

पीसी शर्मा ने किया ट्वीट

कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने ट्वीट कर लिखा- भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप के फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को आठ विकेट दी करारी शिकस्त। भारतीय महिला टीम को शानदार जीत की बहुत बधाई व शुभकामनाएं। 💐

भारत ने सातवीं बार उठाई महिला एशिया कप ट्रॉफी :

भारत ने गेंदबाजों के अद्भुत प्रदर्शन के बाद स्मृति मंधाना (51 नाबाद) के विस्फोटक अर्धशतक की बदौलत श्रीलंका को महिला एशिया कप 2022 के फाइनल में शनिवार को आठ विकेट से मात दी। श्रीलंका ने भारत को 20 ओवर में 66 रन का लक्ष्य दिया, जिसे भारत ने 8.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। यह महिला एशिया कप का आठवां आयोजन था, जबकि भारत की यह सातवीं जीत है। भारत ने महिला एशिया कप चार बार एकदिवसीय प्रारूप में जीता है, जबकि तीन बार टी20 प्रारूप में विजय हासिल की है।

MP नेताओं ने भारतीय महिला टीम को दी बधाई
भारत ने सातवीं बार उठाई महिला एशिया कप ट्रॉफी- फाइनल में श्रीलंका को 8 विकेट से हराया

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com