महान संत स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती की जयंती पर एमपी के नेताओं ने किया नमन, कही यह बात

आज 8 मई को स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती की जयंती है। इस मौके पर मध्य प्रदेश के नेताओं ने उन्हें याद करते हुए नमन किया है।
महान संत स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती की जयंती
महान संत स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती की जयंतीSudha Choubey - RE

भोपाल, मध्य प्रदेश। आज 8 मई को स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती की जयंती है। स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक तथा वेदान्त दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान थे। इन्होंने सारे भारत में भ्रमण करते हुए देखा कि, देश में धर्म संबंधी अनेक भ्रांतियां फैली हैं। उनका निवारण कर शुद्ध धर्म की स्थापना करने के लिए स्वामी चिन्मयानंद जी ने 'गीता ज्ञान-यज्ञ' प्रारम्भ किया और 1953 में 'चिन्मय मिशन' की स्थापना की। आज स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती की जयंती पर मध्य प्रदेश के नेताओं ने उन्हें याद करते हुए नमन किया है।

स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के बारे में:

बता दें कि, स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती का जन्म 8 मई, 1916, केरल में हुआ था, वहीं, उनकी मृत्यु- 3 अगस्त, 1993 को कैलिफ़ोर्निया, अमरीका में हुआ था। उनके बचपन का नाम 'बालकृष्ण मेनन' था। पिता न्याय विभाग में एक न्यायाधीश थे। बालकृष्ण की प्रारम्भिक शिक्षा पाँच वर्ष की आयु में स्थानीय विद्यालय 'श्रीराम वर्मा ब्यास स्कूल' में हुई। स्वामी चिन्मयानंद के प्रवचन बड़े ही तर्कसंगत और प्रेरणादायी होते थे। उनको सुनने के लिए काफ़ी भीड़ एकत्र हो जाती थी। स्वामी जी ने सैकड़ों संन्यासी और ब्रह्मचारी प्रशिक्षित किये, हज़ारों स्वाध्याय मंडल स्थापित किये, बहुत-से सामाजिक सेवा के कार्य भी उन्होंने प्रारम्भ करवाये थे। उपनिषद, गीता और आदि शंकराचार्य के 35 से अधिक ग्रंथों पर इन्होंने व्याख्यायें लिखीं।

मध्य प्रदेश के नेताओं ने किया नमन-

नरोत्तम मिश्रा ने कही यह बात:

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट करते हुए कहा कि, "पूज्य स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती जी की जयंती पर सादर नमन। 1993 में शिकागो में विश्व धर्म संसद में हिन्दू धर्म का प्रतिनिधित्व कर वेदांत के संदेश का प्रसार और भारत में आध्यात्मिक पुनर्जागरण लाने में उनकी भूमिका सदैव याद रखी जायेगी।"

वीडी शर्मा ने ट्वीट कर कही यह बात:

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट करते हुए कहा कि, "अपना सम्पूर्ण जीवन जनकल्याण के लिये समर्पित करने वाले विख्यातआध्यात्मिक चिंतक स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती जी की जयंती पर कोटिश: नमन।मानव कल्याण और भारतीय संस्कृति के उत्थान में आपका महनीय योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।"

कैलाश विजयवर्गीय ने किया ट्वीट:

वहीं, बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट करते हुए कहा कि, "चिन्मय मिशन के संस्थापक महान संत स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती जी की जयंती पर सादर नमन।"

विश्वास कैलाश सारंग ने किया ट्वीट:

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने ट्वीट करते हुए कहा कि, "अपना सम्पूर्ण जीवन जन कल्याण और भारतीय संस्कृति के उत्थान के लिए समर्पित करने वाले महान आध्यात्मिक चिंतक स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती जी की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन। भारतीय संस्कृति व ज्ञान को पूरे विश्व में पुनर्जीवित करने के आपके प्रयास सदैव हम सबके लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co