World Heritage Day 2022 : मप्र के नेताओं ने विश्व धरोहर दिवस की सभी को दी शुभकामनाएं

World Heritage Day 2022 : हर साल 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के नेताओं ने ट्वीट कर सभी देश-प्रदेशवासियों को विश्व धरोहर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
World Heritage Day 2022
World Heritage Day 2022Priyanka Yadav-RE

World Heritage Day 2022 : आज विश्व धरोहर दिवस है। हर साल 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है। 18 अप्रैल को मनाए जाने वाले विश्व धरोहर दिवस का उद्देश्य है दुनियाभर में मानव इतिहास से जुड़े ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक स्थलों को संरक्षित किया जाए, जिसके लिए लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है।

विश्व धरोहर दिवस का महत्व :

पर्यटन बहुत ही बड़ा माध्यम बना है लोगों को इन धरोहरों को देखने और जानने का। देश के अलग-अलग देशों में स्थित ये धरोहरें प्रकृति के साथ मानव के रचनात्मकता और कलात्मकता को बयां करती हैं। तो इन्हें संरक्षित करना हर एक नागरिक की जिम्मेदारी होनी चाहिए।

नेताओं ने ट्वीट कर सभी को विश्व धरोहर दिवस की दीं शुभकामनाएं

विश्व धरोहर दिवस की सीएम ने दी बधाई :

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा- आज World Heritage Day है, यह हमें अपनी अमूल्य धरोहरों और उनके संरक्षण के प्रति कर्तव्यों की याद दिलाता है। आइये, हम सब प्रदेश व देश का गौरव बढ़ाने वाली अपनी सांची, भीमबेटका तथा खजुराहो जैसी अमूल्य धरोहरों के संरक्षण का संकल्प लें और भावी पीढ़ियों को इनके महत्व से परिचित करायें।

विश्व विरासत के स्थल राष्ट्र के गौरव तथा हमारी प्राचीन सभ्यता, संस्कृति के परिचायक हैं। मध्यप्रदेश में 'खजुराहो', 'साँची स्तूप' और 'भीमबेटका शैलाश्रय' जैसी विश्व धरोहरें हैं। आइए इनके संरक्षण का संकल्प लें और इस दिशा में जागृति फैलाएं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया ट्वीट :

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर विश्व धरोहर दिवस की सभी देश-प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं, कहा- आइए, विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर हम सब प्रदेश के नायाब और अनमोल विरासत स्थलों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लेकर उन्हें सुरक्षित करें।

धरोहर हमारी समृद्ध विरासत का प्रतीक होती हैं : वीडी शर्मा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर लिखा- धरोहर हमारी समृद्ध विरासत का प्रतीक होती हैं। विश्व धरोहर दिवस पर आइए हम यह संकल्प लें कि अपने आसपास की पुरातन धरोहरों का संरक्षण और संवर्धन करेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com